NCB ने हेरोइन और चरस सहित दबोचे चार नशा तस्कर, अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई Ludhiana News
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ यूनिट ने अलग-अलग स्थानों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह लोग हेरोइन दिल्ली में एक नाइजीरियन से खरीदकर बेचते थे।
चंडीगढ़, जेएनएन। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ यूनिट ने अलग-अलग स्थानों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली ट्रैप में गिरफ्तार आरोपित डड्डूमाजरा निवासी 25 वर्षीय सुखविंदर सिंह और 28 वर्षीय हरप्रीत सिंह से हेरोइन बरामद हुई है।
वहीं दूसरी ओर हिमाचल स्थित चंबा में रहने वाले 65 वर्षीय दीन मोहम्मद और पंजाब के जिला लुधियाना निवासी प्रेम कुमार को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने गुप्त सूचना पर वीरवार की देर एक ब्रेजा कार में सवार होकर दो युवकों को डेराबस्सी से आगे दप्पर टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान कार से 268 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक आरोपित सुखविंदर सिंह कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स कर रहा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि हेरोइन दिल्ली में एक नाइजीरियन से खरीदकर बेचते थे।
वहीं दूसरी गुप्त सूचना पर हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रहने वाले तस्कर दीन मोहम्मद और पंजाब के जिला लुधियाना निवासी प्रेम कुमार को सप्लाई देने जाते एंट्री प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चार किलो चरस बरामद हुई है। प्रेम कुमार आसपास के एरिया में नशा सप्लाई करता था। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की चंडीगढ़ यूनिट नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें