Move to Jagran APP

फौजी आत्महत्या मामले में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री बंसल सहित 150 कांग्रेसी गिरफ्तार

रामकिशन फौजी आत्महत्या मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाले नेताओं में पवन बंसल भी शामिल हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 03 Nov 2016 04:19 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 05:45 PM (IST)
फौजी आत्महत्या मामले में प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री बंसल सहित 150 कांग्रेसी गिरफ्तार

जेएनएन, चंडीगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के मामले पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या के कांग्रेस ने मोदी सरकार को दोषी ठहराया।

loksabha election banner

सरकार की नीतियों के खिलाफ वीरवार को चंडीगढ़ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल भी शामिल हैैं।

पार्टी नेताओं ने कहा रामकिशन फौजी की आत्महत्या के बाद पुलिस ने उसके परिवार से धक्कामुक्की की। यही नहीं उनके परिवार वालों से शोक जताने गए राहुल गांधी व अन्य नेताओं से भी धक्कामुक्की की गई। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कांग्रेस नेता पवन बंसल, प्रदीप छाबड़ा को गिरफ्तार कर सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुल 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, पटियाला में यूथ कांग्रेस महासचिव विकास गिल व मोहित शर्मा की अध्यक्षता में राघोमाजरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। इस मौके पर विकास गिल और मोहित शर्मा ने सांझे तौर पर कहा कि मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया कांग्रेस के वाइस प्रधान राहुल गांधी को हिरासत में लेकर शर्मनाक हरकत की है। यह सब भाजपा सरकार की शह से हुआ है। यदि हिंदुस्तान के किसी भी जवान की शहादत में शामिल होने या उसके परिवार से दुख सांझा करना गुनाह है तो कांग्रेस इस तरह का गुनाह हमेशा करती रहेगा। यदि भाजपा और दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से माफी नहीं मांगी तो यूथ कांग्रेस पूरे हिंदुस्तान में रोष मार्च निकालेगी।

पढ़ें : केजरीवाल का एलान, पूर्व फौजी के परिवार को एक करोड़ और नौकरी देंगे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.