पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत मर्डर केस के मुख्य गवाह ने एसएसपी से की शिकायत
चंडीगढ़, जागरण संवाददाता : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह मर्डर केस के मुख्य गवाह बलविंदर ने
चंडीगढ़, जागरण संवाददाता : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह मर्डर केस के मुख्य गवाह बलविंदर ने बुधवार को एसएसपी को शिकायत दी। उन्होंने सुरक्षाकर्मी पर मारपीट और सुरक्षा में लापरवाही दिखाने का आरोप लगाया है। बलविंदर को पाच सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं।
जबकि, सुरक्षाकर्मी ने उस पर अपने पर्सनल काम करवाने का दबाव व शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पंजाब व हरियाणा सचिवालय के बाहर मारपीट की वारदात हुई। बलविंदर ने बताया कि उसके दोनों बॉडी गार्ड उसकी सुरक्षा पर ध्यान नही देते है और उनके साथ कही जाते है तो लापरवाही दिखाते है। इसी बात को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को मंगलवार सुबह फटकार लगाई तो वे मारपीट पर उतर गए। जबकि, सुरक्षाकर्मी सुनील ने बताया कि बलविंदर सिंह सुबह अपने बेटे के साथ उसके नयागाव स्थित घर जाने की बात कर रहा था। लेकिन, चंडीगढ़ से बाहर सुरक्षाकर्मियों को जाने की अनुमति नही है। उनके मना करने के बाद बलविंदर सिंह ने उनके साथ शराब के नशे में मारपीट करने लगे। मामला बढ़ता देखकर उन्होंने सूचना अपने आला अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने किसी तरह से मामला शात करवाया। जिसके बाद बलविंदर सिंह का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया गया।
पहले भी हुआ है विवाद
मुख्य गवाह बलविंदर सिंह बिंट्टू अपने ही सुरक्षा कर्मियों पर पहले भी आरोप लगा चुके है । 21 सितंबर 2017 की शाम बलविंदर सिंह बिंट्टू का अपने ही सुरक्षा कर्मियों के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान बलविंदर ने आरोप लगाया था कि उनकी फैमली से उनका विवाद चल रहा है। फैमली की तरफ से उन पर हमला किया गया लेकिन सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इस लापरवाही की उन्होंने लिखित शिकायत चंडीगढ़ एसएसपी को दी थी। वहीं, मारपीट मामले में बलविंदर के खिलाफ पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था।