चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन बोले- सौ से अधिक कर्मचारी वाले संगठनों में मिलेगी इनडोर वैक्सीनेशन सुविधा
सरकार एक सौ से अधिक योग्य कर्मचारियों वाले संगठनों में कोविड टीकाकरण के लिए इनडोर सुविधा प्रदान करेगी। यानी जिस संस्थान में सौ से अधिक कर्मचारी हैं उन्हें उनके कार्यालय में ही टीकाकरण किया जाएगा। यह बात चंडीगढ़ भाजपा पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने कही।
चंडीगढ़, जेएनएन। सरकार एक सौ से अधिक योग्य कर्मचारियों वाले संगठनों में कोविड टीकाकरण के लिए इनडोर सुविधा प्रदान करेगी। यानी जिस संस्थान में सौ से अधिक कर्मचारी हैं उन्हें उनके कार्यालय में ही टीकाकरण किया जाएगा। इस बात का खुलासा मंगलवार को भाजपा नेश्नल काउंसिल के सदस्य व भाजपा हिमाचल प्रदेश के को-ईचार्ज संजय टंडन ने पीएचडी चेंबर द्वारा आयोजित टीका उत्सव के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया।
पीएचडी द्वारा इस आयोजन को आयोजित करने का उद्देश्य उद्योग सदस्यों को अपने कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित करना था। संजय टंडन ने कहा कि देश में टीका बहुत तेजी से विकसित करने में सक्षम रहा ओर जिसके चलते टीकाकरण का पहला चरण इसी वर्ष 16 जनवरी को शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह योजनाबद्ध अभियान लोगों की भेद्यता (वेन्यूबर्लिटी) के अनुसार बनाई गई है। जिसमें पहले चरण में चिकित्सा कर्मचारी और फ्रंटलाइन वारियर्स को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक और अब यह टीकाकरण 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए खुला है।
टंडन ने बताया कि कोविड 19 के मामलों में गिरावट दर्ज हो रही थी लेकिन लोगों के लापरवाही व्यवहार के कारण हम इस वायरक की दूसरी लहर के गवाह बन रहे हैं। जो कि बहुत तेजी से फेल रहा हे। इसलिए सरकार ने टीका उत्सव की शुरुआत कर सामूहिक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा पूरी जानकारी का आभाव, डर और गलत सूचना के कारण लोग टीकाकरण के लिये आगे नहीं आ रहे हैं। 50 लाख लोगों का लक्ष्य रखे पहले दिन में केवल 27 लाख लोग ही टीका लगवाने आए। अब समय आ गया है कि लोग टीकाकरण अभियान का हिस्सा बन कर स्वस्थ देश का निर्माण करें।
सरकार के प्रयासों के प्रशंसा करते हुए पीएचडी चेंबर में रिजनल हेल्थकेयर कमेटी के चेयरमैन डाॅ. अनिल गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में देश में करीब 12 लाख से भी अधिक सक्रिय मामले हैं जिसके विरुद्ध सरकार के प्रयासों में लोगों के सहयोग की भी जरुरत है। अब तक दस करोड़ से भी अधिक वैक्सीन ले चुके हैं और अधिक से अधिक लोग टीका उत्सव में भाग लेकर कोरोना को हराने में आगे आएं।
कार्यक्रम के दौरान पीजीआइ स्थित कम्युनिटी मेडिसन के प्रोफेसर डाॅ. मधु गुप्ता, पीएचडी चेंबर में चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधुसूदन विज, चंडीगढ़ चेप्टर के को-चेयरमैन सुवरत खन्ना सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें : Axis Bank 4 Crore Theft Case: चंडीगढ़ में Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी कर भागा सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ Axis Bank से 4 करोड़ रुपये चोरी करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की फिल्मी कहानी, लव मैरिज की तो परिवार ने किया बे-दखल
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें