विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झोटा हत्याकांड में मान सरकार का बड़ा एक्शन, SHO के बाद अब मानसा के DSP हरजिंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:22 PM (IST)

पंजाब सरकार ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।

झोटा हत्याकांड: मानसा के डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित।

झोटा हत्याकांड: मानसा के डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पंजाब सरकार ने मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है।

पीड़ित परिवार की ओर से निष्पक्ष जांच और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे पहले मामले में संबंधित थाने के एसएचओ को भी निलंबित किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायतों और मांगों को सुनने के लिए पंजाब सरकार की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में उनकी बात सुनी।

परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिस व नशा नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी।