Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में दो साल बाद लगेगा क्राफ्ट मेला, फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति, यहां सजेगी महफिल

चंडीगढ़ में दो साल बाद क्राफ्ट मेला होने जा रहा है। मेले का उद्घाटन यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित करेंगे। मेले में देशभर से कलाकार जुटेंगे। वहीं जानी मानी फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी इस मेले में खास रहने वाली है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Thu, 06 Oct 2022 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 01:58 PM (IST)
चंडीगढ़ में दो साल बाद लगेगा क्राफ्ट मेला, फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति, यहां सजेगी महफिल
फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी 14 अक्टूबर को प्रस्तुति देंगी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट और नार्थ जोन कल्चरल सेंटर 12वें नेशनल क्राफ्ट मेले का आयोजन करने जा रहा है। क्राफ्ट मेला कलाग्राम में सात से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से क्राफ्ट्समैन और फोक आर्टिस्ट आ रहे हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक कम एनजेडसीसी चेयरमैन बनवारी लाल पुरोहित इसका उद्घाटन करेंगे। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्ट एग्जीबिशन और ट्राइबल परफार्मेंस होंगी। पहले दिन यानी  शुक्रवार को मेले में सभी की एंट्री फ्री रहेगी। इसके बाद बाकी दिन टिकट रखी गई है। 42 फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की स्वर लहरी यहां बेहद खास रहने वाली है। स्पेन का डांस ग्रुप फ्लेमेंको डांस की प्रस्तुति देगा।

वहीं, 14 अक्टूबर को देश की जानी-मानी फोक सिंगर पद्मश्री मालिनी अवस्थी अपने फोक गीतों से सभी को मोहित करेंगी। 15 को निजामी ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। दो वर्ष कोरोना काल की वजह से यह मेला नहीं लग सका। इस बार यहां 200 स्टाल लगेंगी और सैकड़ों कलाकार प्रस्तुति देने आ रहे हैं।

कलाग्राम में होने जा रहे इस कार्यक्रम में फोक की धूम रहेगी। अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों कलाकार पहुंच रहे हैं। रोजाना शाम को म्यूजिकल नाइट में रंग जमेगा। इसके अलावा भी कई तरह के कार्यक्रम होंगे। वहीं 200 स्टाल लगेंगी उनसे विभिन्न राज्यों के क्राफ्ट्समैन अपना सामान लेकर पहुंचेंगे। इसमें हैंडीक्राफ्ट की सबसे ज्यादा धूम रहेगी। दो साल बाद होने जा रहे इस क्राफ्ट मेला में इस बार काफी कुछ खास रहने वाला है। यहां आपको पूरी फैमिली के लिए कुछ न कुछ मिलेगा। कैमल राइड का मजा भी ले सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.