Move to Jagran APP

धुंध का असर : कुल्लू जाने वाली सभी फ्लाइटें रद, अन्य चार लेट और एक डायवर्ट Chandigarh News

दोपहर में अचानक धुंध बढ़ने के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया और मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को दोपहर 1130 बजे दिल्ली में लैंड करवाया गया।

By Edited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 03:43 PM (IST)
धुंध का असर : कुल्लू जाने वाली सभी फ्लाइटें रद, अन्य चार लेट और एक डायवर्ट Chandigarh News
धुंध का असर : कुल्लू जाने वाली सभी फ्लाइटें रद, अन्य चार लेट और एक डायवर्ट Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। धुंध का असर अब हवाई यातायात पर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल्लू को जाने वाली फ्लाइट्स खराब मौसम के कारण रद कर दी गई हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट से जाने वाली अन्य चार फ्लाइट्स लेट रही।

loksabha election banner

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली गो-एयर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से एक घंटा 45 मिनट लेट रही। चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटा लेट रही। गोएयर की चंडीगढ़-श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट एक घंटे लेट और एयर इंडिया की चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट एक घंटा लेट रही। प्रिंस ने बताया कि ज्यादातर फ्लाइट्स देरी से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची, इसी वजह से उन्हें उड़ान भरने में देरी हुई।

एक फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

दोपहर में अचानक धुंध बढ़ने के कारण मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को दोपहर 11:30 बजे दिल्ली में लैंडिंग करवाई गई। जिसके बाद यह फ्लाइट दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जिसके बाद यह फ्लाइट दोपहर तीन बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।

कैट थ्री इंस्टाल नहीं होने की वजह से फ्लाइट लैंडिंग में दिक्कत

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम कैट-3 इंस्टालेशन नहीं होने की वजह से विंटर सीजन में फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ना तय है। इसका खुलासा दैनिक जागरण ने अक्टूबर महीने में ही कर दिया था। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी कैट-2 की मदद से फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। कैट-2 में फ्लाइट लैंडिंग के लिए 350 मीटर की विजिबिलिटी पर फ्लाइट की लैंडिंग हो सकती है। दिक्कत यह है कि सोमवार को घनी धुंध पड़ने की वजह से 150 मीटर तक विजिबिलिटी थी, इसलिए मुंबई से आने वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इसी दिक्कत की वजह से साल 2018 के विंटर सीजन में बार-बार होने वाली दिक्कत से परेशान विमानन कंपनी इंडिगो ने दो महीने के लिए अपनी दुबई जाने वाली फ्लाइट रद कर दी थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.