Move to Jagran APP

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर फोकस, भाजपा महिला जिला मोर्चा ने गठित की कार्यकारिणी, कांग्रेस भी तैयारी में

चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने एक बैठक की। बैठक में महिला जिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें आशा पिंकी को मंत्री निशा पूजा रजनी मधु को उपाध्यक्ष अनीता को कोषाध्यक्ष और नेहा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 10:45 AM (IST)
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर फोकस, भाजपा महिला जिला मोर्चा ने गठित की कार्यकारिणी, कांग्रेस भी तैयारी में
चंडीगढ़ महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। इस साल के अंत यानी दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election) के लिए चंडीगढ़ के राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सभी रजानीतिक पार्टियों का चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही अपने-अपने संगठन को मजबूत करने पर फोकस है। इसलिए पार्टियां अपनी सभी ईकाइयों की कार्यकारिणी का गठन करने लग गई हैं। चंडीगढ़ में चार राजनीतिक दल कांग्रेस, भाजपा, आप और अकाली दल खुद को मजबूत करने में जुट गए हैं।  

loksabha election banner

इसी बात ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने एक बैठक की। बैठक में महिला जिला मोर्चा की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें आशा, पिंकी को मंत्री, निशा, पूजा, रजनी, मधु को उपाध्यक्ष, अनीता को कोषाध्यक्ष और नेहा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश पंचाल, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, मोर्चा प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा, और रूबी गुप्ता भी मौजूद रहीं। सभी कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता धवन ने कहा कि महिला मोर्चा का अन्य जिलों में भी गठन हो चूका है। मोर्चा की कार्यकर्ता मंडल स्तर तक सक्रिय कार्य करती हैं और संगठन विस्तार से लेकर हर कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करती हैं। मोर्चा इसके अलावा लॉकडाउन में भी लोगों की सहायता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर चुका है। हाल ही में सोनम वर्मा को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, ऋतु, पूनम को महामंत्री नियुक्त किया गया, जिसके बाद उक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह जानकारी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री नेहा अरोड़ा ने दी है।

इसी सप्ताह कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का होगा गठन

इसी सप्ताह चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद वाल्मीकि समाज के नेताओं की नाराजगी भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस ने पांच जिला अध्यक्षों को घोषित किया है। अगले दिनों में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ महासचिव के अलावा 15 से 20 सचिव बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आठ संगठन सचिव भी नियुक्त किए जा रहे हैं। एक कैशियर भी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा एक दर्जन कार्यकारिणी सदस्य बनाए जा सकते हैं। नई कार्यकारिणी में जातिय समीकरण का पूरा ख्याल रखा जाएगा। शहर में अलग अलग वर्ग के मतदाताओं को ध्यान में रखकर उनके नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी वाल्मीकि समाज के नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है। एक महिला को उपाध्यक्ष और एक महिला को महासचिव बनाया जा रहा है। जबकि युवा नेताओं को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.