Move to Jagran APP

धुंध के कारण तीन फ्लाइट रद, 12 रहीं लेट

धुंध के कारण शनिवार को 12 फ्लाइट्स का संचालन बाधित रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 09:39 PM (IST)
धुंध के कारण तीन फ्लाइट रद, 12 रहीं लेट
धुंध के कारण तीन फ्लाइट रद, 12 रहीं लेट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : धुंध के कारण शनिवार को 12 फ्लाइट्स का संचालन बाधित रहा। वहीं, तीन उड़ानें रद कर दी गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्पाइस जेट की सुबह 8.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद रही। इसी तरह एयर एलाइंस की सुबह 7.20 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी रद हो गई। एयर इंडिया की सुबह 9.15 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट ने भी उड़ान नहीं भरी।

loksabha election banner

इसके अलावा इंडिगो की सुबह आठ बजे जाने वाली फ्लाइट 11.00 बजे, दोपहर 12.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 1.35 बजे, दोपहर बाद 2.35 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 44 मिनट देरी से 3.19 बजे गई। स्पाइस जेट की दोपहर 12 बजे श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट एक घंटा देरी से एक बजे देरी से गई। एयर इंडिया की दोपहर बाद 3.30 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट पौने तीन घंटे देरी से शाम को 6.15 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक 12 फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित हुआ है।

आज बंद रहेगा एयरपोर्ट

रविवार को आइएलएस थ्री के अपडेट का काम होने के कारण एयरपोर्ट बंद रहेगा। इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम एडवास कैट थ्री अपडेट किया जा रहा है। इसके इंस्टाल होने के बाद एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी पर भी फ्लाइट लैंड कर सकेगी।

रेलवे यातायात भी प्रभावित

धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी है। सबसे अधिक असर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। ये ट्रेनें कई घटे लेट पहुंच रही हैं। साप्ताहिक ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। शनिवार को कालका मेल अपने निर्धारित समय से तीन घटे लेट रही। वहीं बाढ़ मेल ढाई घटे और अजमेर चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घटा लेट रही। इसी तरह कालका नई दिल्ली शताब्दी अपने निर्धारित समय से 21 मिनट लेट रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.