विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 5 IPS और 2 PCS अफसर आज होंगे रिटायर

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 04:03 PM (IST)

पंजाब पुलिस और प्रशासनिक सेवा के पांच आईपीएस और दो पीसीएस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस बड़े बदलाव से विभागों में नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों की संभावना है।

पंजाब के पांच आईपीएस समेत सात वरिष्ठ अधिकारी आज होंगे सेवानिवृत्त।

पंजाब के पांच आईपीएस समेत सात वरिष्ठ अधिकारी आज होंगे सेवानिवृत्त।

HighLights

  1. पांच आईपीएस और दो पीसीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हुए

  2. शशि प्रभा द्विवेदी, डॉ. नरेश कुमार प्रमुख आईपीएस में

  3. विभागों में नई तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव संभव

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब पुलिस और प्रशासनिक सेवा के लिए 30 सितंबर महत्वपूर्ण दिन है। प्रदेश कैडर के पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और दो पीसीएस अधिकारी आज निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने के बाद सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इनमें पांच आईपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष, जबकि दो पीसीएस अधिकारियों की आयु 58 वर्ष है। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में 1993 बैच की आईपीएस अधिकारी शशि प्रभा द्विवेदी शामिल हैं। वह वर्तमान में स्पेशल डीजीपी रेलवे के पद पर तैनात हैं।

उनके पास डीजीपी, एचआरडी एवं वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसी तरह 1994 बैच के डॉ. नरेश कुमार भी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह स्पेशल डीजीपी ह्यूमन राइट्स के पद पर तैनात हैं। इसके साथ ही उनके पास गेहूं की फसल की खरीद के लिए नोडल अधिकारी तथा पालिसी एंड रूल्स से संबंधित जिम्मेदारी भी है।

1997 बैच के आईपीएस अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह परमार वर्तमान में एडीजीपी, ला एंड आर्डर के पद पर तैनात हैं। वह भी आज 60 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त होंगे। उनके अलावा 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी सुखवंत सिंह गिल वर्तमान में डीआइजी, इंटेलिजेंस-1 के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

सुरिंदरजीत सिंह मंड भी आज सेवानिवृत्त होने वाले आईपीएस अधिकारियों में शामिल हैं। वह डीआइजी, जेल के पद पर तैनात हैं। पांचों आईपीएस अधिकारियों ने पंजाब पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

इनके अलावा वरिंदर पाल सिंह बाजवा और प्रमोद सिंगला पीसीएस अधिकारी हैं, जो 58 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु पूरी करने के बाद आज प्रशासनिक सेवा से रिटायर होंगे।

एक ही दिन पंजाब पुलिस और प्रशासनिक सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से विभागों में इन पदों पर नई तैनाती और जिम्मेदारियों को लेकर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।