एक्ट को पहले समझें, यह नागरिकता देने वाला न कि छीनने वाला: सूद
भाजपा की ओर से शहर में अलग-अलग जगह पर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़: भाजपा की ओर से शहर में अलग-अलग जगह पर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद सहित सीनियर नेताओं ने ध्वज फहराया और सलामी दी। मीडिया इंचार्ज र¨वदर पठानिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रमों की शुरुआत पार्टी कार्यालय कमलम से हुई। सुबह नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने राष्टीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश कुमार, जिला नंबर-1 के जिला अध्यक्ष ज¨तदर मल्होत्रा, जिला नंबर-3 के जिला अध्यक्ष र¨वदर शर्मा, उपमहापौर जगतार ¨सह जग्गा और पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली उपस्थित थे। इन जगह पर भाजपा ने किए कार्यक्रम इसके उपरांत जिला नंबर-4 के अध्यक्ष मनीष भसीन के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे अरुण सूद, सांसद किरण खेर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद सेक्टर-38 वेस्ट में भाजपा के जिला नंबर-2 के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर-8 की वेलफेयर रेजिडेंस एसोसिएशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अरुण सूद, महापौर राजबाला मालिक, वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य युवा मोर्चा अमिता राणा आदि ने भाग लिया। उधर जिला नंबर-2 के मंडल नंबर 10 और मंडल-11 मंडल अध्यक्ष व¨रदर टम्टा और मंडल नंबर नौ के मंडल अध्यक्ष पंकज आजाद ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा जिला नंबर-2 के वार्ड नंबर-10 के अध्यक्ष दुर्योधन राणा और वार्ड नंबर-11 के सेक्टर-41 और सेक्टर-56 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विपक्षी दाल मोदी सरकार के खिलाफ रच रहे साजिशें प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि समय समय पर जरुरत के अनुरूप संविधान के कुछ अनुच्छेदों का संशोधन किया गया। हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून में हुए बदलाव पर उन्होंने कहा कि इस एक्ट को पहले पढ़ें और समझें कि यह नागरिकता देने वाला एक्ट है न कि नागरिकता छीनने वाला। ऐसे में किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता को कहां से खतरा है। दरअसल देश के विपक्षी दाल केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ साजिशें रच रहें हैं। कई प्रदेशों में तो आगजनी और दंगा फसाद करवाने में भी नहीं चुके। ऐसा करके वो देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और देश के नागरिकों के हितों को ताक पर रख कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं।