Move to Jagran APP

शहर में देर रात तक बजते रहे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में दीवाली पर देर रात सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:43 PM (IST)
शहर में देर रात तक बजते रहे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ी
शहर में देर रात तक बजते रहे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में दीवाली पर देर रात सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ी। रात 10 बजे के बाद भी रातभर पब्लिक पटाखे बजाती रही। इस दौरान कंट्रोल रूम में चलती कॉल्स के मद्देनजर पीसीआर कर्मी भागते नजर आए। पुलिस ने शहर के अलग-अलग एरिया से 18 नामजद, दो अज्ञात के खिलाफ और 8 बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 26 को गिरफ्तार किया है। पटाखों से बढ़ते प्रदूषण लेवल के मद्देनजर कोर्ट ने सिर्फ रात 8 से लेकर 10 बजे तक पटाखे जलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद पटाखे जलाने वाले बच्चों के पेरेंट्स के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश थे। बावजूद शहर के विभिन्न एरिया में 8 बजे से पहले ही पब्लिक ने पटाखे बजाने शुरू कर दिए। इसके बावजूद 10 बजे के बाद भी पटाखे बजते रहे। पुलिस कंट्रोल रूम में औसतन बढ़ी कॉल्स

loksabha election banner

पुलिस कंट्रोल रूम में दीवाली के अवसर पर पब्लिक कॉल्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। औसत के हिसाब से करीब 100 से ज्यादा कॉल्स बढ़ी हैं। इसमें मारपीट, संट्टे लगाने और पटाखे जलाने की कॉल्स सबसे ज्यादा थी। 50 पीसीआर सहित 920 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी तय

शहर में दीवाली पर 50 पीसीआर करीब 920 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नजर आए। पुलिस ने शहर के बाहरी सड़क के अलावा इनर मार्केटों में भी नाका लगाकर चेकिंग की। इस दौरान अलग-अलग ट्रैफिक नियमों की अवहेलना में पुलिस ने चालान इश्यू किया। 8 नवंबर को पुलिस ने 10 अन्य के खिलाफ भी तय समय के बाद पटाखा जलाने पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कुल 34 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इससे पहले पुलिस ने 5 से 7 नवंबर तक कुल 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.