Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में पानी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ फासवेक का प्रदर्शन, कांग्रेस व आप ने किया समर्थन

चंडीगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी सगठन के प्रदर्शन में दो राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया हो। आप के संयोजक प्रेम गर्ग अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को मेयर आफिस का घेराव करने की घोषणा की है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:58 PM (IST)
चंडीगढ़ में पानी की बढ़ी हुई दरों के खिलाफ फासवेक का प्रदर्शन, कांग्रेस व आप ने किया समर्थन
सेक्टर-17 में हुए प्रदर्शन में लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बढ़े हुई पानी की दराें के खिलाफ सोमवार को फासवेक ने सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पार्षदों भी प्रदर्शन का समर्थन करते हुए शामिल हुए। जबकि आप के संयोजक प्रेम गर्ग भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को नगर निगम की सदन की बैठक वाले दिन मेयर आफिस का घेराव करने की घोषणा की है। सेक्टर-17 में हुए प्रदर्शन में लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी सगठन के प्रदर्शन में दो राजनीतिक दलों के नेता समर्थन देते हुए शामिल हुए हो।

loksabha election banner

फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि पानी के तीन गुना रेट बढ़ाए गए हैं जोकि काफी ज्यादा हैं। उनका कहना है कि शहर में पानी का लो प्रेशर है। ऐसे में नगर निगम को बढ़े हुए पानी के रेट रिवाइज करने चाहिए।मालूम हो कि नगर निगम की मंगलवार को सदन की बैठक होनी है।इस बैठक के लिए वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन अनिल दूबे ने पानी के रेट रिवाइज करने का प्रस्ताव सदन में लाने की मांग की थी लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांग खारिज कर दी।

कांग्रेस पार्टी हमेशा चंडीगढ़ के लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी

कांग्रेस के सभी पार्षदों ने कहा कि आज पूरे शहर की जनता परेशान है उन्हे बिना वजह भारी भरकम टैक्स लगाकर लादा जा रहा है परेशान किया जा रहा है जो कि सही नहीं है।पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने कहा कि चंडीगढ़ शहर और शहर के लोगों को बिना वजह पानी का बहाना बनाकर फ्रांस का कर्जदार ना बनाएं। चंडीगढ़ शहर के लोगों को फ्रांस से लोन लेने की कोई भी जरूरत नहीं है।कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत और पार्षद रविन्दर गुजराल ने कहा कि कारपोरेशन द्वारा पहले ही कई तरह के  अलग-अलग टैक्स लगाए जा चुके हैं। जबकि करोना महामारी के कारण पूरे देश में आर्थिक मंदी छाई हुई है और  लोगों के रोजगार भी चले गए हैं  इस हालात में पानी के  ऊपर कई गुना टैक्स लगाना  सरासर गलत है और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस पार्षद सतीश कैन्थ ने कहा कि शहर के हित में वह राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं इसलिए उनके पार्टी के सभी पार्षद मिलकर पानी के रेट बढ़ोतरी के फैसले का विरोध करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.