Move to Jagran APP

फॉसवेक को बड़ा झटका, 51 एसोसिएशन के साथ बनी नहीं फेडरेशन

जासं, चंडीगढ़:फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) के अंदर बड़ी दरार पड़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 05:19 PM (IST)
फॉसवेक को बड़ा झटका, 51 एसोसिएशन के साथ बनी नहीं फेडरेशन
फॉसवेक को बड़ा झटका, 51 एसोसिएशन के साथ बनी नहीं फेडरेशन

जासं, चंडीगढ़:फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) के अंदर बड़ी दरार पड़ गई है। इसके वाइस चेयरमैन हितेश पुरी ने सीनियर मेंबर डीपी सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर नया फ्रंट चंडीगढ़ रेजिडेंट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन (क्राफेड) बना लिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को चंडीगढ़ क्लब में कर दी। इतना ही नहीं 73 में से 51 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का समर्थन मिलने का दावा भी किया। इन सभी एसोसिशन के रिप्रेजेंटेटिव ने चंडीगढ़ क्लब पहुंचकर लिखित में रजिस्टर में हाजिरी दर्ज करवा कर अपना समर्थन दिया।

loksabha election banner

सभी सदस्यों ने नई एसोसिएशन को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने की बात की। सर्वसम्मति से सभी ने हितेश पुरी को क्राफेड का चेयरमैन चुन लिया। जबकि डीपी सिंह को सीनियर मेंबर चुना गया। हितेश पुरी ने बताया कि एक महीने के अंदर सभी आरडब्ल्यूए से मीटिंग करने के बाद पूरी एग्जीक्यूटिव बॉडी चुन ली जाएगी। यह एसोसिएशन शहर को आगे बढ़ाने का काम करेगी न की किसी राजनीतिक दल का मंच बनेगी। हितेश पुरी ने कहा कि कुछ समय से फॉसवेक में घुटन महसूस हो रही थी। लोकतंत्र की हत्या हो चुकी थी। सभी नियमों को दरकिनार किया गया।

चुनाव की प्रक्रिया का मजाक बनाया

चुनाव की प्रक्रिया का मजाक बनाया जा रहा था। जिस कारण उन्होंने शहर से जुड़े मुद्दों के हल के लिए अलग चलने का फैसला लिया। जिसमें 50 से अधिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। फॉसवेक रेजिडेंट वेलफेयर की सुप्रीम बॉडी है। जिसको करीब 72 एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त था। फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर बिट्टू हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.