Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा-पंजाब के किसान चंडीगढ़ में देंगे धरना, खराब हुई फसल के मुआवजे की करेंगे मांग; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 09:54 AM (IST)

    हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देंगे। किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हालांकि पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली है। पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है और वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

    Hero Image
    हरियाणा-पंजाब के किसान चंडीगढ़ में देंगे धरना (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा और पंजाब के किसानों द्वारा आज चंडीगढ़ में धरना देने का ऐलान किया गया है। हरियाणा और पंजाब की किसान जत्थेबंदियों के द्वारा ऐलान किया गया है कि वे सभी खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। किसान प्रदर्शनकारियों को पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स को किया गया तैनात

    पंचकूला से चंडीगढ़ और मोहाली को जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है और वहां पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इन सभी बॉर्डर पर हैवी बैरिगेटिंग कर हथियारों से लैस रिजर्व फोर्स को भी तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक किसान पंचकूला से जीरकपुर और चंडीगढ़ में प्रवेश करने से वंचित रह सकते हैं। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर है।

    कई किसान नेता किए गए नजरबंद

    ट्राईसिटी में तीनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत की नाकाबंदी की है। इसी के साथ कई किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। पंचकूला के पिंजौर में किसान नेता करम सिंह को देर रात ही पुलिस ने कर लिया नजर बंद किया था। वहीं, किसान नेता करम सिंह ने फोन पर जानकारी दी।

    ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ का घेराव करेंगे किसान

    आपको बता दें कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 16 किसान जत्थेबंदियों ने आज के लिए ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घेराव का आह्वान किया है। जानकारी के मुताबिक इन सभी जगहों से 10 हजार से भी ज्यादा किसान चंडीगढ़ घेराव के लिए कूच करेंगे। हरियाणा-पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ में देंगे धरना, खराब हुई फसल के मुआवजे की करेंगे मांग; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम