Move to Jagran APP

Photos: चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर डटे किसान, सड़क पर बना रात का खाना, सुबह की चाय भी यहीं बनी

मोहाली के वाईपीएस चौक पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को बीच सड़क पर खड़ा कर वहां पक्का धरना लगा लिया है। रात के खाने से लेकर सुबह की चाय भी किसानों ने यहीं बनाई है। सुबह नहाने के लिए पानी के टैंकर मंगवाए गए हैं। -सभी फोटो संजय घिल्डियाल

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 11:25 AM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 11:25 AM (IST)
Photos: चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर डटे किसान, सड़क पर बना रात का खाना, सुबह की चाय भी यहीं बनी
मोहाली बार्डर पर धरने के दौरान सुबह की चाय बनाता किसान।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Farmer Protest in Mohali: चंडीगढ़- मोहाली बार्डर पर किसानों ने पक्का धरना लगा दिया है। चंडीगढ़-मोहाली सीमा बीते दिन ही किसान पहुंच गए थे। किसानों ने रात भी यहीं गुजारी। मोहाली के वाईपीएस चौक पर किसानों ने अपने ट्रैक्टर ट्रालियों को बीच सड़क पर खड़ा कर वहां पक्का धरना लगा लिया है। रात के खाने से लेकर सुबह की चाय भी किसानों ने यहीं बनाई है। सुबह नहाने के लिए पानी के टैंकर मंगवाए गए हैं।

loksabha election banner

अपनी मांगों को लेकर किसान पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पर अड़े हैं। वहीं, किसानों ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आज चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे। चंडीगढ़ स्थित पंजाब मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके लिए दोनों शहरों की पुलिस ने पहले ही मोर्चा संभाल लिया है। मोहाली-चंडीगढ़ की सीमा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर किसानों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हालांकि अभी तक स्थिति सामान्य है।

दोपहर के खाने की तैयारी में जुटे किसान। सैकड़ों की संख्या में किसान मोहाली-चंडीगढ़ बार्डर पर वाईपीएस चौक पर डटे हुए हैं।

किसानों ने वाईपीएस चौक पर पक्का धरना लगाकर वहीं रात काटी। किसानों को इस तरह देख सिंघु बार्डर पर हुए किसान आंदोलन की यादें ताजा कर दी हैं।

अभी मोहाली में किसान नेताओं की मीटिंग हो रही है। बैठक में आगे के एक्शन प्लान पर तैयार किया जाएगा। 

चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर किसानों के पक्के धरने के चलते पुलिस ने कई रूट बंद कर दिए हैं। वहीं, बड़ी संख्या में मीडिया भी मौके पर मौजूद है।

किसानों ने मौके पर ट्रैक्टर ट्रालियों में जरूरत का सारा सामान रखा है। वहीं, किसानों ने सुबह खाना भी बनाया। पानी के टैंकर भी मंगवाए गए हैं।

किसानों के ट्रैक्टर पर पुलिस के अधिकारी बैठकर उनके बातें करते हुए भी नजर आए।

धरने के दौरान अखबार पढ़ता किसान।

अभी किसान नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक के बाद किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए कूच करेंगे। ऐसे में पत्ते खेल कर समय गुजारते किसान।

किसानों के पक्के धरने के चलते मोहाली के कई रूट बंद कर दिए गए हैं। वहीं वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से जाने के लिए पुलिस तैनात की गई है। हालांकि वाहन चालकों को इस वजह से खासी परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.