Move to Jagran APP

एक्सटेंशन बंद, अब 58 के बाद नहीं मिलेगी दो साल की एक्सटेंशन

अब कर्मचारियों को नौकरी में दो साल की एक्सटेंशन नहीं मिलेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:13 AM (IST)
एक्सटेंशन बंद, अब 58 के बाद नहीं मिलेगी दो साल की एक्सटेंशन
एक्सटेंशन बंद, अब 58 के बाद नहीं मिलेगी दो साल की एक्सटेंशन

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : अब कर्मचारियों को नौकरी में दो साल की एक्सटेंशन नहीं मिलेगी। जो कर्मचारी एक्सटेंशन पर हैं, उन्हें भी रिटायर किया जाएगा। रिटायर करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। दरअसल पंजाब सरकार ने सेवानिवृत्त करने की आयु सीमा 58 साल निर्धारित कर दी है। इसके बाद मिलने वाली दो साल की एक्सटेंशन को खत्म कर दिया है। शुक्रवार को पंजाब सरकार ने बजट पेश कर यह नया प्रावधान किया। पंजाब सर्विस रूल्स चंडीगढ़ में भी लागू होते हैं, इसलिए बजट में घोषणा के साथ ही यह फैसला चंडीगढ़ में भी लागू हो गया है। इस फैसले का असर सीधे चंडीगढ़ पर भी पड़ेगा। घोषणा होते ही डिपार्टमेंट ने एक्सटेंशन पर चल रहे इंप्लाइज का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। 300 कर्मचारियों की होगी छुट्टी

loksabha election banner

चंडीगढ़ का कोई डिपार्टमेंट ऐसा नहीं है जिसमें एक्सटेंशन पर इंप्लाइज कार्यरत न हों। सभी डिपार्टमेंट, बोर्ड, कारपोरेशन, सोसायटी में 300 से अधिक इंप्लाइज ऐसे हैं जो 58 साल में रिटायर होने के बाद दो साल की एक्सटेंशन पर हैं। इनमें कुछ इंप्लाइज ऐसे हैं जिनको एक साल हुआ है तो कई को हाल ही में एक्सटेंशन मिली है। अब इन्हें एक्सटेंशन पूरी होने से पहले ही रिटायर कर दिया जाएगा। रिटायर करने के लिए दो तिथि को निश्चित किया गया है। जिन इंप्लाइज को 59 साल हो चुके हैं वह 31 मार्च को रिटायर हो जाएंगे। वहीं, जो 58 साल होने के बाद एक्सटेंशन पर हैं वह 30 सितंबर को रिटायर होंगे। यह दोनों तिथि कर्मचारियों के लिए अंतिम कार्यदिवस के तौर पर निश्चित की गई हैं। एकदम रिटायर होने से बढ़ेगी परेशानी

यूटी प्रशासन में पहले ही इंप्लाइज की काफी कमी है। एक साथ 300 से अधिक इंप्लाइज रिटायर होने से परेशानी और बढ़ जाएगी। जो इंप्लाइज पहले से काम कर रहे हैं उन पर वर्कलोड बढ़ना तय है। फाइलें आगे बढ़ने की प्रक्रिया और लटकेगी। वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद ही एक्सटेंशन इंप्लाइज को रिटायर करना चाहिए। एकदम हटाने से पूरा सिस्टम बिगड़ जाएगा। जो इंप्लाइज रहेंगे उन पर वर्कलोड बढ़ जाएगा। एकदम हटाने के बजाय कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए। पहले नई भर्ती होनी जरूरी है। पहले ही स्टाफ की किल्लत है। एक्सटेंशन इंप्लाइज जाने से मुश्किल और बढ़ेगी।

-अश्विन कुमार, कनवीनर, कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स

एकदम रिटायर करने से काम कैसे चलेगा। चंडीगढ़ में 300 से अधिक इंप्लाइज एक्सटेंशन पर हैं। इनके जाते ही बोझ बढ़ जाएगा। 31 मार्च को पहली खेप रिटायर होगी। ऐसे में प्रशासन के पास एक महीने का समय व्यवस्था करने के लिए है।

-राकेश शर्मा, कनवीनर, इंप्लाइज सबऑर्डिनेट फेडरेशन, चंडीगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.