Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की मुख्य जरूरत : विधायक

एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा शहर में पौधारोपण की मुहिम लगातार जारी है। इसी मुहिम के तहत शनिवार को विधायक अंगद सिंह ने अपना 31वां जन्मदिन एसकेटी टीम के सदस्यों के साथ पौधारोपण करके मनाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 12:17 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 12:17 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण आज के समय की मुख्य जरूरत : विधायक
पर्यावरण संरक्षण आज के समय की मुख्य जरूरत : विधायक

जागरण संवाददाता, नवांशहर : एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा शहर में पौधारोपण की मुहिम लगातार जारी है। इसी मुहिम के तहत शनिवार को विधायक अंगद सिंह ने अपना 31वां जन्मदिन एसकेटी टीम के सदस्यों के साथ पौधारोपण करके मनाया।

loksabha election banner

टीम के संचालक अंकुश निझावन ने बताया कि आज विधायक अंगद सिंह ने अपना जन्मदिन अपने निवास स्थान पर कनेर के पौधे लगाकर मनाया। उन्होंने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि पर्यावरण सरंक्षण आज के समय की मुख्य जरूरत है। जहां सरकारें पर्यावरण सरंक्षण के प्रति अपना कार्य कर रही हैं, वहीं देश के हर नागरिक को भी इस कार्य में शामिल होना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी धरती माता के प्रति जिम्मेदार नहीं हो सकता, वो किसी के प्रति भी जिम्मेदार नहीं हो सकता क्योंकि जिस धरती ने हमें सब कुछ दिया है, उसके प्रति हमारा भी कुछ फर्ज बनता है। उन्होंने सभी को अपील की कि हर व्यक्ति पौधारोपण करके पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। पौधों की देखभाल भी अच्छे ढंग से करे।

विधायक अंगद सिंह ने एसकेटी प्लांटेशन टीम द्वारा चलाए जा रहे जन्मदिन पर पौधारोपण अभियान की सराहना की। कहा कि एसकेटी टीम के सभी सदस्य पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की संभाल भी करते हैं। उन्होंने अन्य युवाओं से अपील की कि वह भी पौधारोपण में आगे आएं, तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस मौके पर राहों से नगर कौंसिल प्रधान अमरजीत सिंह बिट्टा, हैरी चौहान, मोहित जांगड़ा, कुनाल पुरी, चितेश जुनेजा, रिशभ चोपड़ा, तजिदर सिंह, अनुभव, गिरीश शर्मा, वरुण ओहरी, मनदीप राना, सरबजीत सिंह एवं प्रेम बाजवा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.