Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab: बिजली उपभोक्ताओं को अब तुरंत मिलेगा समस्या का समाधान, PSPCL ने हेल्‍पलाइन नंबर किए जारी

    By Inderpreet Singh Edited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 07:59 PM (IST)

    पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने धान के सीजन दौरान पंजाब के लगभग 14 लाख कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को रोज़ाना आठ घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई देने दावा किया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इन केन्द्रों के हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

    Hero Image
    Punjab: बिजली उपभोक्ताओं को अब तुरंत मिलेगा समस्या का समाधान, PSPCL ने हेल्‍पलाइन नंबर किए जारी : जागरण

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल) धान के सीजन दौरान आज (10 जून) से पंजाब के लगभग 14 लाख कृषि ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को रोज़ाना आठ घंटे निर्विघ्न बिजली की सप्लाई देने दावा किया है। धान के सीजन दौरान राज्य में कृषि उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. ने राज्य भर में बिजली के बुनियादी ढांचे को भी मज़बूत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि धान के सीजन दौरान उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने और बिजली सप्लाई की स्थिति संबंधी अपडेट के लिए ज़ोनल स्तर पर और पटियाला स्थित मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इन केन्द्रों के हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

    ये हैं हेल्पलाइन नंबर

    मंत्री ने बताया कि बार्डर ज़ोन (अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट) के लिए हेल्पलाइन नंबर 0183-2212425, 96461-82959, उत्तरी ज़ोन (जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर) के लिए 96461-16679, 9646114414, 0181-2220924, दक्षिणी जोन (पटियाला, संगरूर, बरनाला, रोपड़, मोहाली) के लिए 96461-48833, 96461-46400, पश्चिमी ज़ोन (बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, फ़िरोज़पुर, मोगा, मानसा, फाजिल्का) के लिए 96466-96300, 96461-85267, केंद्रीय ज़ोन (लुधियाना, खन्ना, फतेहढ़ साहिब) के लिए 96461-22070, 96461-22158 और पी.एस.पी.सी.एल. हैडक्वार्टर पटियाला में सेंट्रलाईज़्ड शिकायत केंद्र के लिए 96461-06835, 96461-06836 है।

    मिस्ड काल या मेसेज भेजकर भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

    हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने बताया कि अब पी.एस.पी.सी.एल. के उपभोक्ता पी.एस.पी.सी.एल. के टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड काल देकर या 9646101912 पर व्हाट्सऐप मेसेज भेजकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन फ़ोन नंबरों के अलावा उपभोक्ता फ़ोन नंबर 1912 के ज़रिये एसएमएस या फ़ोन कॉल के द्वारा भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।