यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब में सस्ती हुई बिजली, सरकार ने दी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें कितनी हुई दरों में कटौती
पंजाब सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने बिजली दरों में कटौती कर दी है। ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार ने आम बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पंजाब राज्य बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने घरेलू बिजली उपभोकात्ओं के लिए दरों में 50 पैसे से 1 रुपये प्रति यनिट तक की कटौती की है। 100 यूनिट तक बिजली दर पर एक रुपये की कटौती, जबकि 300 यूनिट तक 50 पैसे प्रति यूनिट की कटौती होगी।
पंजाब राज्य बिजली नियामक बोर्ड के चेयरमैन चेयरमैन विश्वजीत खन्ना ने नए टैरिफ की घोषणा की। नए टैरिफ के अनुसार 2 किलोवाट तक के लोड तक 0 से 100 यूनिट तक 1 रुपये और 101 से 300 यूनिट तक 50 पैसे की कटौती की गई है। इसी प्रकार 2 किलोवाट से 7 किलोवाट तक के मीटर पर 100 यूनिट तक 75 पैसे और 101 से 300 यूनिट तक 50 पैसे की कटौती की गई है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के वैक्सीनेशन का COVA app का डाटा CoWin पोर्टल पर नहीं हो रहा शेयर, केंद्र ने अभी नहीं दी इजाजत
एक अनुमान के तहत बिजली बिल के एक सर्कल पर 682 रुपये की राहत उपभोक्ताओं को मिलेगी। अहम बात यह है कि आम तौर पर नया टैरिफ 1 अप्रैल से लागू किया जाता है, लेकिन इस बार यह टैरिफ 1 जून से लागू किया जाएगा, जो कि 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगा। चुनावी वर्ष में सबसे ज्यादा राहत घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है।
पंजाब में करीब 96 लाख घरेलू उपभोक्ता है। नए टैरिफ का सीधा फायदा 96 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। वहीं, बोर्ड ने एग्रीकल्चर बिजली में 9 पैसे यूनिट की बढ़ोत्तरी की है। एग्रीकल्चर बिजली के रेट बढ़ने से किसानों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि राज्य सरकार किसानों को बिजली सब्सिडी देती है। हालांकि रिवर्स सब्सिडी 14.41 से कम होकर 12.05 हो गई है।
छोटे व मध्यम इंडस्ट्री पर न तो बोझ बढ़ाया गया है और न ही घटाया गया है। नए टैरिफ के अनुसार लार्ज इंडस्ट्रियल लोड, जिनके पास 100 से 1000 किलोवाट का लोड है, के टैरेफ में 7 पैसे यूनिट बढ़ाया गया है। वहीं फिक्स चार्ज में 20 रुपये किलोवाट की वृद्धि की गई है। 1000 किलोवाट से ऊपर वाले लोड पर भी 7 पैसे यूनिट बढ़ाया गया है।
