645 करोड़ गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी का बड़ा एक्शन; चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 14 जगह छापे
हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ नगर निगम के 645 करोड़ के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने ...और पढ़ें

ईडी की टीम ने ट्राईसिटी में 14 जगह मारे छापे।
HighLights
ईडी ने 645 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की।
चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला में 14 जगहों पर छापे मारे गए।
ज्वेलर्स और बिचौलियों के ठिकानों से अहम सबूत मिले।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ नगर निगम के बैंक खातों में हुए कथित 645 करोड़ के घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II की टीम ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगह छापे मारे।
मलिक ज्वेलर्स, केएलजी ज्वेलर्स, एमबी गोल्ड ट्रेडर्स, शाम ज्वेलर्स, सुंदर ज्वेलर्स और बिचौलिये गौरव कंसल सहित ज्वेलरी फर्मों के ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची।
आरोप है कि गबन की रकम ज्वेलर्स के खातों से व्यापारिक लेनदेन दिखाकर लेयर्ड की गई और आईएएस अधिकारियों तक पहुंचाई गई। सीबीआई ने पहले ही छह हरियाणा कैडर आईएएस समेत आरोपितों के खिलाफ तीसरा चार्जशीट दाखिल किया है।
ईडी पहले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। 211 करोड़ की संपत्ति अटैच-जब्त कर चुकी है और 14 आरोपितों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर करा चुकी है। नई कार्रवाई में भी अहम सबूत हाथ लगे हैं। जांच जारी है।
