Move to Jagran APP

इकोसिख ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर समर्पित किए 58 पवित्र वन Chandigarh news

इकोसिख के अध्यक्ष डॉ. राजवंत सिंह ने कहा कि इकोसिख ने 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल के लिए गुरु नानक के नाम पर 1820 स्थानों पर 550 पौधे लगाने की पहल की।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 09:29 AM (IST)
इकोसिख ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर समर्पित किए 58 पवित्र वन Chandigarh news
इकोसिख ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर समर्पित किए 58 पवित्र वन Chandigarh news

चंडीगढ़, जेएनएन।  श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संगठन इकोसिख ने 550 पौधों के साथ 58 गुरु नानक पवित्र वन स्थापित किये हैं। इनमें से 43 वन अकेले पंजाब में हैं। पिछले साल, इकोसिख ने गुरु नानक की 550 वीं जयंती मनाने के लिए पंजाब व भारत के अन्य हिस्सों सहित दुनिया भर में 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया था।

loksabha election banner

इकोसिख के अध्यक्ष डॉ. राजवंत सिंह ने कहा कि इकोसिख ने 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल के लिए गुरु नानक के नाम पर 1820 स्थानों पर 550 पौधे लगाने की पहल की। उन्होंने कहा कि भारत, कनाडा, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, म्यांमार और ब्रिटेन में लोगों ने अपने देशों में 550 पेड़ लगाये हैं। इकोसिख कनाडा नवंबर, 2019 तक 10,000 पेड़ लगा लेगा।  

मुंबई के इकोसिख सेक्रेड फॉरेस्ट के संयोजक चरण सिंह ने दावा करते हुए कहा कि एफोरेस्ट के शुभेंदु शर्मा के सहयोग से इकोसिख ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, जम्मू और कश्मीर में 58 गुरु नानक पवित्र वनों में 30,000 से अधिक पौधे लगाने के लिए वन प्रेमियों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने बताया कि 10 लाख पौधे लगाने के मिशन को पूरा करने के लिए स्वयंसेवकों को सशक्त किया जा रहा है।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.