यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dussehra 2022: चंडीगढ़ में दशहरा की धूम, यहां देखिए शहर में कब और कहां-कहां होगा रावण दहन
Dussehra 2022 चंडीगढ़ में दशहरा उत्सव को लेकर धूम मची है। शहर में आज 24 जगह रावण दहन होगा। शहर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Dussehra 2022: आज बुराई पर अच्छाई का त्योहार दशहरा है। देशभर में दशहरे की धूम मची हुई है। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला में भी आज बड़े आयोजन हो रहे हैं। अकेले चंडीगढ़ में आज 24 जगह रावण दहन किया जा रहा है। ऐसे में लोग भी खासे उत्साहित हैं। क्योंकि शहर में कोरोना के दो वर्ष बाद दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी है।
उधर मोहाली में 15 जगह रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, पंचकूला के सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में 70 फीट का रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। परेड ग्राउंड के चारों तरफ बैरिकेटिंग की गई है। पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। श्रीमाता मनसा देवी चैरिटेबल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट दशहरा कमेटी एवं आदर्श रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब पंचकूला की ओर से यह दशहरा समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा
बता दें कि चंडीगढ़ में इस बार 24 जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। रामलीला कमेटियों ने दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर यूटी प्रशासन से अनुमति मांगी थी। दशहरा मौके पर यूटी प्रशासन की ओर से सिर्फ ग्रीन पटाखों के प्रयोग की ही अनुमति दी गई है।
शहर में इन स्थानों पर भी होगा रावण दहन
- चंडीगढ़ में सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन सेक्टर-46 में किया जाएगा। यहां 90 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर आनिंदिता मित्रा मुख्य मेहमान होंगी।
- पंजाब यूनिवर्सिटी दशहरा ग्राउंड (क्रिकेट ग्राउंड) में 5.30 बजे दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। पीयू कुलपति प्रो. राजकुमार मुख्य अतिथि होंगे।
- सेक्टर-24 रामलीला ग्राउंड में शाम पांच बजे से दशहरा उत्सव।
- सेक्टर-49 में शाम 5.30 बजे सांसद किरण खेर दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि होंगे।
- रामदरबार में शाम 6 बजे दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
- सेक्टर-43 संपर्क सेंटर के पास नव दशहरा कमेटी की ओर से पांच बजे दशहरा उत्सव का आयोजन।
- डीजीपी प्रवीर रंजन मुख्य अतिथि सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 65 फीट रावण के पुतले का दहन शाम 5.30 बजे के बाद किया जाएगा।
