नॉन इंटर लॉकिंग के चलते 26 से 31 तक कालका नहीं आएंगी बड़ी ट्रेनें
कालका रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगामी 26 से 31 अक्टूबर तक कालका रेलवे स्टेशन पर ब्रॉडगेज लाइन पर रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित होगा।
By Edited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 02:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कालका : कालका रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आगामी 26 से 31 अक्टूबर तक कालका रेलवे स्टेशन पर ब्रॉडगेज लाइन पर रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित होगा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबाला से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 54531 तथा कालका से अंबाला जाने वाली गाड़ी संख्या 54532 को 26 से 31 अक्टूबर तक रद कर दिया गया है। वहीं, हावड़ा से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 12311 को 26 व 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ से कालका, बाड़मेर से कालका आने वाली गाड़ी 26 से 31 अक्टूबर तक अंबाला से कालका, दिल्ली सराय रोहिला से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 10495 को 28 से 31 अक्टूबर तक चंडीगढ़ से कालका तक, नई दिल्ली से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 12011 को 26 से 29 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को चंडीगढ़ से कालका तक, बांद्रा टर्मिनस से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 22925 को 26 से 30 अक्टूबर तक चंडीगढ़ से कालका, नई दिल्ली से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 12005 को 26 व 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ से कालका, साईनगर शिरड़ी से कालका आने वाली गाड़ी संख्या 22455 को 28 व 31 अक्टूबर को चंडीगढ़ से कालका तक रद किया गया है। उधर, कालका से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12312 को 26 व 27 अक्टूबर को कालका से चंडीगढ़, कालका से बाड़मेर जाने वाली गाड़ी संख्या 14886 को 26 से 31 अक्टूबर तक कालका से अंबाला, कालका से दिल्ली सराय रोहिला जाने वाली गाड़ी संख्या 10496 को 28 से 31 अक्टूबर तक कालका से चंडीगढ़, कालका से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12012 को 26 से 29 अक्टूबर व 31 अक्टूबर को कालका से चंडीगढ़, कालका से बाद्रा जाने वाली गाड़ी संख्या 22926 को 26 से 31 अक्टूबर तक कालका से चंडीगढ़, कालका से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12006 को 27 व 28 अक्टूबर को कालका से चंडीगढ़ तक रद किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें