Move to Jagran APP

मोहाली पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया डबल मर्डर केस, एक गिरफ्तार Chandigarh News

मोहाली पुलिस ने गांव छत में दोहरे हत्याकांड का मामला 48 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा किया है।

By Edited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 11:52 AM (IST)
मोहाली पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया डबल मर्डर केस, एक गिरफ्तार Chandigarh News
मोहाली पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया डबल मर्डर केस, एक गिरफ्तार Chandigarh News
जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली पुलिस ने गांव छत में दोहरे हत्याकांड का मामला 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। सोमवार रात को खेतों में सो रहे दो प्रवासी मजदूरों अजय कुमार और फजलद्दीन की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अशोक मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव सकरविहार का रहने वाला है। वह छत गांव में परमजीत सिंह की मोटर पर बने कमरे में परिवार के साथ रह रहा था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने तीन सगे भांजों संतोष कुमार, सूरज कुमार, कृश निवासी गांव पंचपर रसेडा जिला समस्तीपुर (बिहार) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपित वारदात के बाद ही बिहार भाग गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए मोहाली पुलिस की एक टीम को बिहार रवाना किया गया है।

अजय के अशोक की पत्नी के साथ थे नाजायज संबंध अजय कुमार रजिंदर सिंह के पास नौकरी करता था। रजिंदर सिंह ने यह जमीन छत गांव के रहने वाले इकबाल सिंह से ठेके पर ले रखी है। अजय खेतों में बने फार्म हाउस पर रखे पशुओं की देखभाल करता था और वहीं पर सोता था। दूसरी तरफ आशोक भी साथ लगते परमजीत सिंह के खेतों में मोटर पर बने कमरे में परिवार सहित रहता था। अजय के साथ अशोक की पत्नी के शारीरिक संबंध बन गए थे। इस बारे में अशोक को पता चल गया था। अशोक ने अजय को काम छोड़कर जाने की नसीहत दी थी परंतु वह नहीं माना। इसके बाद उसने भांजों के साथ मिलकर उसके कत्ल की साजिश रची। फजलद्दीन ने देख लिया था हत्यारों को, इसलिए उसे भी मार डाला अशोक ने बिहार से अपने तीनों भांजे संतोष, सूरज व कृश को बुलाकर सोमवार रात एक बजे अजय को मारने का प्लान बनाया। अजय खेतों में सो रहा था। उसी समय अशोक अपने भांजों सहित वहां पहुंचा। दो भांजों ने अजय के हाथ व पांव पकड़े जबकि अशोक ने अजय के सिर पर डंडे व ईट से कई प्रहार किए जिस कारण उसकी मौत हो गई। उसी दौरान फजलद्दीन जोकि फार्म हाउस पर चौकीदारी करता था, आरोपितों को कत्ल करते देख लिया था।

सुबूत मिटाने के लिए उन्होंने फजलद्दीन का भी कत्ल कर दिया। फजलद्दीन को कृश ने नीचे गिराया और अशोक ने ईटों से उसके सिर पर वार कर उसका कत्ल कर दिया। पूछताछ में उगला सारा सच दोनों के कत्ल के बाद अशोक के भांजे उसी रात बिहार भाग गए थे। सुबह फजलद्दीन के बेटे राजेश खान ने पुलिस को कत्ल की सूचना दी थी। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया था कि अजय की दो दिन पहले ही अशोक से लड़ाई हुई थी और आशोक ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आशोक को उसी दिन राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी थी। सख्ती से पूछताछ पर उसने सारा सच उगल दिया।

दोहरे कत्ल मामले को हल कर लिया गया है। अशोक ने अपने भांजों सहित कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था। अशोक को आज गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गुरचरन सिंह, एसएचओ जीरकपुर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.