यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आज चंडीगढ़ में इन सड़कों का न करें इस्तेमाल, नहीं तो होंगे परेशान, ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ड किए रूट
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का चंडीगढ़ में आज ताजपोशी समारोह है। इसके चलते शहर के कई ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सड़कों पर वाहन चालकों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शहर में आज पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह का आयोजन हो रहा है। इशको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के हित में शुक्रवार को पीजीआइ से जीएमएसएच-16 की चौक तक सुबह के समय बंद रखने के अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर से उधर आने-जाने वालों के लोगों और एंबुलेंस के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रूट डाइवर्ड किया हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग करने के लिए अनुरोध किया है।
पंचकूला से आने वाले लोग, एंबुलेंस चालक को हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक आना है। उसके बाद न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4/9/10) की तरफ दाहिने मुड़कर पीइसी लाइट प्वाइंट की तरफ जाकर पीजीआइ के न्यू ओपीडी गेट तक पहुंचा देगा।
जीरकपुर बैरियर से आने वालों को किसान भवन चौक तक होकर मटका चौक और आगे न्यू बैरिकेड चौक से होकर पीइसी लाइट प्वाइंट होकर पीजीआइ के न्यू ओपीडी गेट तक रास्ता साफ होगा।
मोहाली से आने वाले के लिए सेक्टर-25 चौक से बत्रा चौक होकर किसान भवन चौक से दाहिने मुड़कर मटका चौक होकर न्यू बैरिकेड चौक सहित पीइसी लाइट प्वाइंट से पीजीआइ न्यू ओपीडी गेट तक।
एक दिन पहले पंजाब भवन का एसएसपी ने लिया था जायजा
पंजाब कैडर के आइपीएस कुलदीप सिंह चहल बतौर एसएसपी चंडीगढ़ एक दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस भवन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की कमान संभालने वाले मंत्रियों और पदाधिकारियों से वीवीआइपी लोगों की लिस्ट लेने के साथ व्यवस्था पर भी चर्चा किया। अब देखना होगा कि कार्यक्रम शुरू हो चुका हैं तो मंत्री सहित उनके समर्थक कितना नियमों की पालना करेेंगे। चंडीगढ़ पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन भी लेगी।
