विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में कल खुलेगा दीवाली का बंपर इनाम, लकी ड्रॉ जीतने वाले को मिलेगी कार; गार्ड ने भी आजमाई किस्मत

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:02 PM (IST)

एमके भाटिया ग्रुप ने दीवाली पर अपने कर्मचारियों के लिए कार जीतने का लकी ड्रॉ आयोजित किया है। यह पहल ...और पढ़ें

क्या लकी ड्रॉ में लकी रहेगा गार्ड संजय? एमके भाटिया ग्रुप के 35 सहकर्मियों की धड़कनें तेज।

क्या लकी ड्रॉ में लकी रहेगा गार्ड संजय? एमके भाटिया ग्रुप के 35 सहकर्मियों की धड़कनें तेज।

HighLights

  1. एमके भाटिया ग्रुप ने दीवाली पर कार लकी ड्रॉ रखा

  2. 35 सहकर्मी बुधवार दोपहर 3:30 बजे परिणाम का इंतजार कर रहे

  3. गार्ड से अधिकारी तक सभी कर्मचारी कार जीतने के पात्र

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दीवाली पर बंपर इनाम और लकी ड्रॉ की योजनाएं तो हर शहर में देखने को मिलती हैं, लेकिन अपने सहकर्मियों को दीवाली पर कार गिफ्ट करने की पहल ने एमके भाटिया ग्रुप के एमके भाटिया को अलग पहचान दिलाई है।

इस बार ग्रुप के 35 सहकर्मियों की धड़कनें तेज हैं। सभी को बुधवार दोपहर 3:30 बजे का बेसब्री से इंतजार है, जब लकी ड्रॉ के जरिए एक कर्मचारी की कार जीतने की किस्मत का फैसला होगा। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गार्ड संजय इस बार लकी साबित होंगे और कार उनके नाम निकलेगी?

गार्ड से लेकर अधिकारी तक को मिला जीतने का मौका

एमके भाटिया अपनी इस पहल का पहला श्रेय ईश्वर को और दूसरा अपने सहकर्मियों को देते हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों की मेहनत, लगन और सहयोग के बिना यह सब संभव नहीं हो सकता था।

उनके लिए यह सिर्फ कार गिफ्ट करने की परंपरा नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति आभार जताने का तरीका है, जिनकी मेहनत से कारोबार आगे बढ़ रहा है।

इस लकी ड्रॉ की खासियत यह है कि इसमें गार्ड से लेकर अधिकारी तक, हर पात्र कर्मचारी को कार जीतने का मौका मिल रहा है। अब बुधवार दोपहर 3:30 बजे का इंतजार है, जब 35 सहकर्मियों में से किसी एक के घर दीवाली की खुशियां कार के रूप में पहुंचेंगी।