Move to Jagran APP

Diwali 2022: चंडीगढ़ में 13 जगहों पर हो रही पटाखों की बिक्री, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी

Diwali 2022 सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस बार 96 विक्रेताओं को पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। ये विक्रेता शहर के अलग अलग एरिया में स्टाल लगाकर पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। शहर में 13 जगहों पर पटाखे बिक रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 22 Oct 2022 02:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 02:04 PM (IST)
Diwali 2022: चंडीगढ़ में 13 जगहों पर हो रही पटाखों की बिक्री, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही कर सकेंगे आतिशबाजी
चंडीगढ़ में दिवाली की रात 2 घंटे पटाखे जलाने की अनुमति है। सांकेतिक फोटो

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Diwali 2022: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस बार 96 विक्रेताओं को पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। ये विक्रेता शहर के अलग अलग एरिया में स्टाल लगाकर पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। पूरे शहर में 13 जगहों पर स्टाल लगाए गए है, जहां से शहर के लोग पटाखों की खरीदारी कर सकते हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि कोविड की वजह से बीते दो साल से पटाखों पर लगी पाबंदी को चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार हटा दिया है। ऐसे में शहर में दिवाली, पुरुपर्व और क्रिसमस पर लोग नियमों के साथ ही आतिशबाजी कर सकेंगे। वहीं इस बार केवल ग्रीन पटाखों को ही प्रशासन ने मंजूरी दी है। शहर में केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो रही है। ऐसे में अगर कोई विक्रेता ज्यादा प्रदूषण वाले पटाखे, धमाकेदार या चाइनीज पटाखे बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ में सिर्फ दो घंटे जला सकेंगे पटाखे

दिवाली पर चंडीगढ़ में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे जलाने की मंजूरी है। दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक शहर में आतिशबाजी की जा सकेगी। लोगों को तय समय सीमा के भीतर ही पटाखे जलाने होंगे। अगर इसके बाद किसी ने पटाखे जलाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने पुलिस विभाग को खासतौर पर निगरानी की हिदायत दी है। पुलिस की टीमें शहर में चेकिंग करेगी और रात 10 बजे के बाद कोई पटाखे जलाता मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन 13 साइट्स पर बैठेंगे इतने पटाखे के लाइसेंस धारक

चंडीगढ़ में इस बार 13 साइट्स पर पटाखों की बिक्री हो रही है। शुक्रवार शाम को सभी विक्रेताओं ने अपनी निर्धारित जगहों पर पटाखों के स्टाल भी लगा दिए हैं। सबसे ज्यादा स्टाल सेक्टर-43 की सब्जी मंडी और दशहरा ग्राउंड पर लगे हैं। यहां कुल 20 विक्रेता पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। उसके बाद सेक्टर-46 में 16 स्टाल और रामदरबार में 14 पटाखों के स्टाल लगे हैं। 

            जगह                                                            इतने स्टाल लगे

  • सेक्टर-43 सब्जी मंडी ग्राउंड और दशहरा ग्राउंड                        20
  • सेक्टर-46 रामलीला ग्राउंड                                                     16
  • मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड के पास खाली ग्राउंड                           14
  • रामदरबार कार बाजार ग्राउंड                                                  08
  • सेक्टर-33 सी में खाली पड़ी जगह पर                                        07
  • सेक्टर-37 सी मंदिर के साथ खाली जगह पर                               07
  • सेक्टर-20 मस्जिद ग्राउंड                                                        07
  • सेक्टर-24 दशहरा ग्राउंड                                                        06
  • सेक्टर-29 सब्जी मंडी ग्राउंड                                                   05
  • सेक्टर-49 रयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सामने                   02
  • सेक्टर-45डी मंडी ग्राउंड                                                         02
  • सेक्टर-48 केंद्रीय विहार सोसाइटी के सामने                                01
  • सेक्टर-28 नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पिछले हिस्से में                 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.