विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी के साथ विवाद को लेकर पंजाबी गायक लेहंबर हुसैनपुरी महिला आयोग मोहाली में हुए पेश, जानें पूरा मामला

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Fri, 04 Jun 2021 02:36 PM (IST)

पंजाब के गायक लेहंबर हुसैनपुरी (Punjabi Singer Lehmber Hussainpuri) का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा है। इस विवाद ...और पढ़ें

पत्नी के साथ विवाद को लेकर महिला आयोग मोहाली पहुंचे पंजाब गायक लेहंबर हुसैनपुरी।
पत्नी के साथ विवाद को लेकर महिला आयोग मोहाली पहुंचे पंजाब गायक लेहंबर हुसैनपुरी।

मोहाली, [रोहित कुमार]। पंजाब के गायक लेहंबर हुसैनपुरी (Punjabi Singer Lehmber Hussainpuri) का पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते शुक्रवार को हुसैनपुरी जालंधर (Jalndhar) से मोहाली स्थित महिला आयोग (Women's Commission Mohali) पहुंचे। घरेलू विवाद के चलते लेंहबर हुसैनपुरी महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए।

महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने बताया कि हुसैनपुरी की पत्नी को भी आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई और न ही कोई अपना बयान भेजा। हुसैनपुरी की पत्नी की ओर से कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है और उनका शूगर बढ़ा हुआ है, इसलिए वह महिला आयोग मोहाली में नहीं आ सकतीं। पत्नी की ओर से पुलिस और आयोग को किसी तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।

गुलाटी ने कहा कि हुसैनपुरी ने बताया कि प्रॉपर्टी से लेकर ज्यादातर सभी चीजें पत्नी के नाम पर हैं। उनकी पत्नी सिर्फ साली के बहाकवे में आकर ये सब कर रही हैं। गुलाटी ने कहा कि अगर मामले में साली का दोष पाया जाता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांलधर पुलिस को कहा गया है कि हुसैनपुरी को उनके बच्चों से मिलने से न रोका जाए। आयोग द्वारा हुसैनपुरी के बच्चों की भी स्टेटमेंट ली जाएगी। अगर जांच में ये पाया गया कि हुसैनपुरी की पत्नी और साली गलत हैं तो आयोग उनके खिलाफ एक्शन होगा। महिला आयोग का ये मतलब नहीं कि अगर महिला गलत है तो भी उसे प्रोटेक्ट किया जाए।

ये था मामला

ध्यान रहे कि लेहंबर हुसैनपुरी पर उनकी पत्नी, बच्चों और साली ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान गायक के घर के बाहर करीब दो घंटे तक हंगामा हुआ था। लेहंबर हुसैनपुरी ने आयोग के समक्ष आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनकी साली की बातों में आकर पत्नी विवाद करती है। वे अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन वे सारा दिन मोबाइल में लगे रहते हैं उनपर कोई ध्यान रहीं दे रहा। बच्चों ने पुलिस को भी स्टेटमेंट दी है कि मैंने उनसे कोई मारपीट नहीं की। उधर, लेहंबर हुसैनपुरी से जब बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया की भूमिका ठीक नहीं है। लेहंबर हुसैनपुरी ने सारे आरोपों को निराधार बताया। इतना कह कर लेहंबर हुसैनपुरी महिला आयोग कार्यालय से चले गए।