विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम श्री के दर्जे के बाद चंडीगढ़ के गांव का स्कूल बना सुपर स्मार्ट, अब हो रही हाईटेक और मनाेरंजक पढ़ाई

Published: Sun, 04 Oct 2026 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ के धनास स्थित पीएम श्री गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पीएम श्री का दर्जा मिलने के बाद हाईटेक ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्कूल में वाटरफॉल, म्यूरल और स्मार्ट पैनल जैसी सुविधाएं।

  2. अटल टिंकरिंग लैब और ऑनेस्टी शॉप से व्यावहारिक शिक्षा।

  3. खेल-खेल में पढ़ाई और खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी।

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। स्कूल गेट पर प्रवेश करो तो वाटरफाल और थाेड़ी दूरी पर दीवारों पर बने म्यूरल करते हैं स्वागत।  विद्यार्थी काॅपी के बजाय स्मार्ट पैनल और लैब में अटल टेंकरिंग से करते हैं पढ़ाई। यह सब मौजूद है पीएम श्री गवर्नमेंट माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास सेक्टर-14 वेस्ट में।

स्कूल को पीएम श्री का दर्जा मिला है जिसके तहत स्कूल में अपग्रेशन हो रही है। स्कूल में पढ़ाई से लेकर खेलने तक की सुविधाओं में बदलाव आया है। विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ होनेस्ट शाप से दुनियादारी और ईमानदारी भी सिखाई जा रही है। डबल शिफ्ट चलने वाले स्कूल में तीन हजार के करीब विद्यार्थी बाल वाटिका एक से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है।

पीएम श्री ग्रांट के बाद टीचर्स ने दिखाई कलाकारी

पीएम श्री प्रोजेक्ट हैंडल कर रहे शिक्षक रमेश ने बताया कि पीएम श्री ग्रांट मिलने के बाद फाइन आर्ट्स टीचर्स विलोक और पवित्र सिंह ने कमान संभाली। दोनों ने मिलकर पहले मुख्य गेट के सामने वाटरफाल की डिजाइनिंग की और उसके बाद स्कूल के फोर्थ क्लास कर्मचारियों के साथ मिलकर उसका निर्माण कर दिया।

इसी प्रकार स्कूल की दीवारों पर आने वाली सीलन को बचाने के साथ फाइन आर्ट के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नालेज देने के लिए दीवारों पर म्यूरल बनाए हैं। म्यूरल एक बार बनाए है लेकिन इसका पेंट समय के अनुसार बदलते है जो कि विद्यार्थी खुद ही करते हैं। इस प्रक्रिया से स्कूल के पांच से सात विद्यार्थी कालेज में फाइन आर्ट् की पढ़ाई कर रहे हैं और सपनों को पूरा कर रहे हैं।

11

खेल मैदान से राज्य स्तर तो होनेस्टी की दुकान से सीख रहे ईमानदारी

स्कूल परिसर में पीएम श्री ग्रांट मिलने के बाद फुटबाल ग्राउंड तैयार किया गया है। ग्राउंड तैयार होने के बाद वर्ष 2025 और 26 में भी विद्यार्थी राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहें है।

गौरतलब है कि स्कूल में वर्ष 2018 से होनेस्टी शाप चलती है जहां पर विद्यार्थी अपनी जरूरत की स्टेशनरी खुद उठाते है और उसकी कीमत अदा करते हुए खुद ही हिसाब-किताब करते हैं। यह प्रक्रिया विद्यार्थियों को दुनियादारी की सीख देने के साथ-साथ ईमानदारी सिखा रही है।

22

अटल टेकरिंग से लेकर स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई

विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड से राहत, चाॅक और डस्टर से दूर रहते हुए डिजिटल एजुकेशन के नजदीक रहें, इसके लिए क्लासरूम में स्मार्ट बोर्ड (पैनल) स्थापित हैं। यह पैनल इंटरनेट के साथ स्टिक से भी काम करते हैं जो कि विद्यार्थियों को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ रहे हैं।

विद्यार्थियों को साइंस से जोड़ने के लिए अटल टेकरिंग की व्यवस्था की गई है जो कि सीधे तौर पर प्रैक्टिकल से जोड़ रही है। इसी प्रकार से बाल वाटिका की तीन क्लास के लिए खेल-खेल में पढ़ने की व्यवस्था है।

 

पीएम श्री ग्रांट के बाद विद्यार्थियों को बेहतर अनुभव देने के लिए टीचर्स प्रयास कर रहे हैं। स्कूल में विभिन्न प्रोजेक्ट टीचर्स ने खुद डिजाइन करने से लेकर पूरे किए हैं। ग्रांट और जरूरत के अनुसार भविष्य में अन्य प्रोजेक्ट भी शुरु किए जाएंगे। -जगमोहन कौर, प्रिंसिपल पीएम श्री जीएमएसएसएस स्कूल सेक्टर-14 वेस्ट, धनास।