Move to Jagran APP

आइएएस विजय देव ने चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

आइएएस विजय देव ने बुधवार को चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पंजाब गवर्नर हाउस में पद की शपथ ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 06:48 PM (IST)
आइएएस विजय देव ने चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला पदभार
आइएएस विजय देव ने चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

आइएएस विजय देव ने बुधवार को चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पंजाब गवर्नर हाउस में पद की शपथ ली। उन्हें यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलवाई। इस मौके पर सलाहकार धर्म पाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मालूम हो कि विजय देव खुद भी प्रशासक के सलाहकार रह चुके हैं।

शपथ लेने के बाद विजय देव सेक्टर-17 में नगर निगम में बने चुनाव आयोग के चंडीगढ़ कार्यालय में गए। यहां पर उन्होंने नगर निगम कमिश्नर आनिदिता मित्रा से मुलाकात की। कमिश्नर ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अकाली दल के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने भी विजय देव से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े कर्मचारियों को समाज या कार्यालय क किसी भी वर्ग से प्राप्त सभी सवालों और संचार के लिए उत्तरदायी और विनम्र होने की सलाह दी। उन्होंने कहा लोकतंत्र में हर मतदाता मायने रखता है उनका वास्तविक भावना से पालन किया जाना चाहिए। मालूम हो कि अब शहर की नगर निगम के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी विजय देव पर होगी। हालांकि नगर निगम चुनाव अभी पांच साल बाद होंगे। शहर से पंचायती राज समाप्त हो चुका है। ऐसे में अब पंचायत और जिला परिषद के सदस्यों का भी चुनाव नहीं होता है। आइएएस विजय देव ने भी चंडीगढ़ आने पर खुशी जाहिर की। संस्था ने ली गरीब परिवारों के पांच बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी

जासं, चंडीगढ़ : एनजीओ अपना हुनर की ओर से आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं हर बच्चा शिक्षित बनाएं.. मिशन के तहत चंडीगढ़ स्थित मलोया के वाल्मीकि मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। एनजीओ की चंचन सैनी, सुमन, बबिता सहित भगवान वाल्मीकी मंदिर मलोया कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार कागड़ा, सेवादार पिरथी राम, कमेटी के जर्नल सेक्रेट्री संजय टांक सहित कमेटी के मुख्य सदस्य संजीव लोहट और अराइजिग बॉक्सिग एकेडमी मलोया के कोच आनंद कुमार भी उपस्थित रहे। एनजीओ की संचालिका सोनिया ने बताया कि मलोया के गरीब परिवार के पांच बच्चों को गोद लेते हुए उनकी बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा की जिम्मेदारी भी ली गई। इन बच्चों को स्कूल बैग, कापियां, पेन, पेंसिल वितरित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.