तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने दो महिलाओं समेत तीन को कुचला, डेराबस्सी के ओल्ड पंचकूला रोड पर हादसा
डेराबस्सी के ओल्ड अंबाला रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं और फूड डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारी। ...और पढ़ें

डेराबस्सी में ओल्ड अंबाला रोड पर हुआ हादसा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
टक्कर के बाद बाइक पिकअप गाड़ी और पेड़ के बीच फंसी।
हादसे में दो महिलाएं और एक डिलीवरी कर्मी गंभीर घायल।
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया, नशे की जांच जारी।
संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। ओल्ड अंबाला रोड पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने दो महिलाओं और बाइक पर जा रहे एक फूड डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक पिकअप गाड़ी और पेड़ के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डिलीवरी ब्वॉय की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप ओल्ड अंबाला रोड पर तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और रास्ते में जा रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया।
अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे। हादसे में दोनों महिलाओं और डिलीवरी ब्वॉय के पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। एएसआइ सुलखन सिंह की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के घटनाक्रम के साथ गाड़ी की रफ्तार और चालक की स्थिति की भी जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
