Move to Jagran APP

Dengue: चंडीगढ़ में अब तक 740 मरीज, सरकारी अस्पताल के डाक्टर को हुआ डेंगू, प्राइवेट हास्पिटल में वेंटिलेटर पर

Dengue Alert चंडीगढ़ ही नहीं मोहाली में भी डेंगू के रफ्तार कम नहीं हो रही है। दोनों शहरों में तेजी से डेंगू मरीज बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ में अब तक 700 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 12 Nov 2022 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:58 AM (IST)
Dengue: चंडीगढ़ में अब तक 740 मरीज, सरकारी अस्पताल के डाक्टर को हुआ डेंगू, प्राइवेट हास्पिटल में वेंटिलेटर पर
चंडीगढ़ में डेंगू से एक युवती की मौत हो चुकी है। सांकेतिक फोटो

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Dengue: चंडीगढ़ में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहर में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रहा है। शहर में फागिंग समेत अन्य प्रयास और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। 

loksabha election banner

इस साल चंडीगढ़ में अब तक डेंगू के 740 मामले सामने आ चुके हैं। शहर में डेंगू से एक युवती की मौत भी हो चुकी है। शहर के अस्पतालों में रोजाना पांच से छह नए डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शहर के सरकारी अस्पतालों में विभाग ने निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई है। कोई भी व्यक्ति डेंगू के लक्षण सामने आने पर अस्पताल जाकर डाक्टर के परामर्श पर अपनी निशुल्क जांच करवा सकता है। 

वहीं, मोहाली के जीरकपुर के सरकारी अस्पताल ढकौली के डा. सौरव सिंगला को भी डेंगू हो गया है। सिंगला को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां वह वेंटीलेटर पर हैं।

जीरकपुर में 38 डेंगू मरीजों, एक मौत

चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में डेंगू व चिकनगुनिया की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। ढकौली अस्पताल से मिले आंकड़ों अनुसार डेंगू मरीजों की संख्या 38 है और अब तक एक डेंगू मरीज की मौत हुई है। शहर में सैकड़ों डेंगू व चिकनगुनिया के केस प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। शहर में केवल एक सीएचसी के सहारे मरीजों की देखभाल हो रही है। ऐसे में लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवाना पड़ रहा है।

नगर काउंसिल सही ढंग से नहीं हो रही फागिंग

जीरकपुर के लोगों का आरोप है कि शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है और नगर काउंसिल अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। हालांकि डेंगू के चलते हर साल रोस्टर तैयार किया जाता है और शहर के अलग-अलग हिस्सों व सोसायटियों में फागिंग की जाती है। काउंसिल के सेनेटरी विभाग ने रोस्टर तो बना रखा है, लेकिन फांगिंग नहीं की जा रही। जिस कारण शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। 

घरों में मिला डेंगू का लारवा, सात का काटा चालान

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के नयागांव में नगर काउंसिल की टीम ने घरों में डेंगू के लारवा की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम को 7 घरों मे मिले लारवा को मौके पर नष्ट किया गया। वहीं सात मकान मालिकों का चालान भी काटा गया। इलाके मे नगर काउंसिल की तरफ से डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर काउंसिल के सेनिटेशन विभाग की टीम ने लोगों के घरों मे जाकर उन्हें डेंगू के खिलाफ जागरूक किया।

इन सावधानियों को बरतें

  • डेंगू मच्छर ज्यादातर दिन के समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सक्रिय रहता है।
  • इस समय ज्यादातर पूरी बाजू या पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने।
  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  • बच्चों को घर से बाहर खेलने भेजने से पहले मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.