Move to Jagran APP

Dengue Alert: मोहाली में फैला डेंगू, अबतक 204 मरीज, पंजाब में सबसे ज्यादा, बीते साल 11 लोगों की हुई थी मौत

Dengue Spread in Mohali मोहाली में डेंगू लगातार फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। मोहाली में रोजाना डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दिन में 30 से 40 मरीज मिल रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 05 Nov 2022 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2022 03:15 PM (IST)
Dengue Alert: मोहाली में फैला डेंगू, अबतक 204 मरीज, पंजाब में सबसे ज्यादा, बीते साल 11 लोगों की हुई थी मौत
फेज-6 के सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों की जांच की जा रही है। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, मोहाली। Dengue Spread in Mohali: मोहाली में डेंगू लगातार फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं। मोहाली में रोजाना डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक दिन में 30 से 40 मरीज मिल रहे हैं। अगर बात पूरे पंजाब कि करें तो सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मोहाली जिले में हैं। मोहाली में अबतक इस सीजन में 204 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

prime article banner

मोहाली में लगातार बढ़ रहे डेंगू मामलों से पड़ोसी शहर चंडीगढ़ और पंचकूला में भी डर का माहौल बना हुआ है। वहीं चंडीगढ़ में भी डेंगू मरीजों का आंकड़ा 600 के पार पहुंच गया है। 

मोहाली में एक दिन 37 डेंगू मरीज 

मोहाली में एक दिन में 37 नए डेंगू केस मिले हैं। इससे दो दिन पहले 47 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट मोहाली ने घर-घर सर्वे अभियान शुरू किया है। इसके लिए विभाग की टीमें घर घर जाकर चेकिंग कर रही है।

64 घरों में मिला डेंगू लारवा

जिले में अब तक 3057 घरों में सर्वे भी कि जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में 64 घरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिन घरों में डेंगू लारवा मिला है वहां दवाई डालकर उसे नष्ट किया गया है।

बीते साल डेंगू से 11 की मौत

मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं अस्ताल में मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर टेस्ट किए जा रहे हैं। बता दें कि बीते साल मोहाली में डेंगू से 11 लोगों की मौत हुई थी। आज मोहाली फेज-5, फेज-6, 3बी2 में हेल्थ टीमें सर्वे कर रहे हैं। अब तक 3 लाख 85 हजार 957 घरों में सर्वे किया जा चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.