Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के व्यापारियों की मांग, दुकानों के बाहर रखे सामान का निगम कर रहा चालान, तुरंत लगाई जाए रोक

चंडीगढ़ में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम चालान काट रहा है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारी खासे नाराज हैं। व्यापारियों की मांग है कि इस कोरोना काल में नगर निगम उनके अतिक्रमण के चालान काटकर व्यापारियों को परेशान कर रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 10:17 AM (IST)
चंडीगढ़ के व्यापारियों की मांग, दुकानों के बाहर रखे सामान का निगम कर रहा चालान, तुरंत लगाई जाए रोक
चंडीगढ़ की मार्केट्स में किया गया अतिक्रमण। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम चालान काट रहा है। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारी खासे नाराज हैं। व्यापारियों की मांग है कि इस कोरोना काल में नगर निगम उनके अतिक्रमण के चालान काटकर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। निगम की इस कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

loksabha election banner

नगर निगम और व्यापार मंडल की संयुक्त कोआर्डिनेशन कमेटी ने इस संबंध में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है। कमेटी ने कहा है कि नगर निगम की ओर से जो अतिक्रमण के चालान काटे जा रहे हैं उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। व्यापारियों के अनुसार दुकानों के बाहर बरामदों का भुगतान व्यापारी करते हैं। इसलिए बरामदों में दुकानदार अपना सामान डिसप्ले करते हैं, लेकिन नगर निगम उसे अतिक्रमण मानता है।

चड्ढा का कहना है कि व्यापारी पहले से काफी परेशान हैं। अतिक्रमण के दो हजार रुपये के चालान काटकर उन्हें  और परेशान किया जा रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हाल ही में एक ज्ञापन व्यापार मंडल अध्यक्ष व  मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह के नेतृत्व में मेयर रविकांत शर्मा को सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि बुधवार से दुकानों को शाम सात बजे तक खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। इसलिए नगर निगम को भी व्यापारियों को राहत देनी चाहिए न उनके चालान काटने चाहिए। उनका कहना है कि कम से कम जब तक कोरोना काल है तब तक इस पर रोक लगानी चाहिए।  

आठ बजे तक बाजार खोलने की दी जाए मंजूरी

व्यापारी चंडीगढ़ प्रशासक से दुकानदारों के लिए बिजली और पानी के बिल, प्रॉपर्टी टैक्स को 31 मार्च 2022 तक माफ करने की भी मांग कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि गुजरात सरकार ने व्यापारियों को राहत की घोषणा की है, उसी तर्ज पर चंडीगढ़ में भी व्यापारियों के लिए राहत दी जानी चाहिए। व्यापार समुदाय के लिए बिजली, किराये के परिसर, बैंक लोन पर ईएमआइ, संपत्ति कर, वेतन आदि का खर्च वहन करना बहुत मुश्किल है। इसलिए व्यापारियों इन सबसे राहत दी जाए। व्यापार मंडल का कहना है कि अभी सात बजे तक दुकानें खोलने की मंजूरी दी गई है उम्मीद है कि अगले सप्ताह आठ बजे तक बाजार खोलने की मंजूरी दे दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.