Move to Jagran APP

दिल्ली टू चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल नशा तस्करी, पुलिस पूछताछ में महिला ने खोला सफेद लिफाफे का राज

यूटी आपरेशन सेल ने चंडीगढ़ से काबू आरोपित नई दिल्ली स्थित हिमगिरी इंक्लेव निवासी नीना से दो दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ कर बड़ी जानकारी हासिल की है। उसने बताया कि वह दिल्ली से अफ्रीकन मूल के अज्ञात व्यक्तियों से नशीला पदार्थ लेकर आती है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 12:29 PM (IST)
दिल्ली टू चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल नशा तस्करी, पुलिस पूछताछ में महिला ने खोला सफेद लिफाफे का राज
इन्वेस्टिगेशन आफिसर इंस्पेक्टर रंजीत सिंह जानकारी देते हुए।

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला)। दिल्ली से चंडीगढ़ हाईप्रोफाइल नशा तस्करी के पीछे पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने सफेद लिफाफे का राजफास किया है। यूटी आपरेशन सेल ने चंडीगढ़ से काबू आरोपित नई दिल्ली स्थित हिमगिरी इंक्लेव निवासी नीना से दो दिन के पुलिस रिमांड में पूछताछ कर बड़ी जानकारी हासिल की है। उसने बताया कि वह दिल्ली से अफ्रीकन मूल के अज्ञात व्यक्तियों से नशीला पदार्थ लेकर आती है। लेकिन, हर बार सप्लायर उसके अलावा अपने अन्य ग्राहक को सफेद लिफाफे में ही नशीला पदार्थ बेचता हैं। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह के अनुसार अभी की जांच में नशा सप्लायरों का सफेद लिफाफा कोड साबित होता नजर आ रहा है। जिस पर आपरेशन सेल की टीम पड़ताल जारी है।

loksabha election banner

आपरेशन सेल एसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में डीएसपी रश्मि शर्मा के सुपरविजन में टीम अलग-अलग जगह नाकांबदी कर चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्नीचर मार्केट के समीप नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मोहाली की तरफ से आने वाली एक महिला पुलिस टीम को देखकर पीछे मूड़ गई। संदिग्ध महिला की हरकत देखकर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। इसी बीच महिला ने अपने हाथ से पर्स सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दी। पुलिस ने उसे दबोच कर 200 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। जिसकी कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है।

चंडीगढ़ में प्रति वर्ष तस्करों की रिकवरी

वर्ष      केस    गिरफ्तारी

2016    146     157

2017    240     244

2018    178     182

2019    201     201  

2020    104     110

शहर में नशा रिकवरी

रिकवरी                 2016                         2017                     2018                 2019             2020   

हेरोइन-स्मैक   452.271 ग्राम       1325.174 ग्राम     1458.613 ग्राम    23.55 ग्राम      1994.88 ग्राम    

कोकीन        00                       00                   17.08 ग्राम           52.2 ग्राम  

गांजा - 55 किलो 382 ग्राम  88 किलो 588 ग्राम  28 किलो 655 ग्राम   318 किलो 447 ग्राम  65 किलो 390 ग्राम

चरस -     6.720.60 ग्राम     04 किलो 330 ग्राम    4.646.650 ग्राम   19.263.10 ग्राम  08 किलो 620 ग्राम

भुक्की -   20 किलो 80 ग्राम      250 ग्राम         13 किलो 765 ग्राम         42 किलो 580 ग्राम        00

अफीम -   03 किलो 335 ग्राम   2 किलो 347 ग्राम    03 किलो 949 ग्राम   694.20 ग्राम    1.808 ग्राम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.