दीपा दुबे ने संभाला चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यभार, सौ से ज्यादा महिलाओं को दिलाई शपथ Chandigarh News
मीटिंग में महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं पर आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा हुई। महिला सुरक्षा तथा बढ़ती महंगाई पर भाजपा की दुष्प्रभावी नीतियों की निंदा की
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की मीटिंग में दीपा दुबे ने नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। बैठक में मुख्य रूप से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा उपस्थित रहे। मीटिंग में महिला कांग्रेस के आगामी कार्यों की नीति पर चर्चा हुईं। वहीं अपनी पहली मीटिंग में दीपा दुबे ने 100 से अधिक महिलाओं को सदस्यता दिलाई।
मीटिंग में महिलाओं की कल्याणकारी योजनाओं पर आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा हुई। महिला सुरक्षा तथा बढ़ती महंगाई पर भाजपा की दुष्प्रभावी नीतियों की निंदा की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी समय में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया और संगठन के सभी घटकों के पुन: निर्माण के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान है और उन्हें उम्मीद है कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसको पूरा करने में सभी सहयोग करेंगे।मीटिंग में महिला कांग्रेस की सभी वरिष्ट नेत्रियों के साथ कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें