Move to Jagran APP

चंडीगढ़ PGI में COVID-19 Positive हिमाचल की महिला की मौत

हिमाचल की COVID-19 Positive 70 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई है। उसे हिमाचल से पीजीआइ में रेफर किया गया था।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 01:53 PM (IST)
चंडीगढ़ PGI में COVID-19 Positive हिमाचल की महिला की मौत
चंडीगढ़ PGI में COVID-19 Positive हिमाचल की महिला की मौत

जेएनएन, चंडीगढ़। COVID-19: हिमाचल की COVID-19 Positive 70 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई है। उसे हिमाचल से पीजीआइ में रेफर किया गया था। कोरोना वायरस से हिमाचल में यह दूसरी मौत है। बताया जा रहा है कि यह महिला 14 मार्च को दिल्ली से आकर पति के साथ बद्दी में एक निजी कंपनी के गेस्ट हाउस में रही थी। बुजुर्ग दंपती में से 70 साल साल की महिला की तबियत वीरवार को अचानक खराब हो गई, जिससे कि उसे नजदीकी अस्पताल ब्रूकलिन हिमालयन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पीजीआइ में उपचाराधीन महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

prime article banner

वहीं, नई दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज (केंद्रीय मुख्यालय) में तब्लीगी जमात से लौटे अंबाला के व्यक्ति की चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है। उसमें Coronavirus COVID-19 Positive होने की पुष्टि हुई है। उधर, जमात से लौटे लोगों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अपनी ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। अगर इनमें से किसी ने पुलिस को गलत जानकारी दी हुई, तो उसके खिलाफ धारा 188 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाएगा। इससे पहले कनाडा से लौटने की ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एफआइआर दर्ज कर चुकी है। 

चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। गत दिवस आठ वर्षीय बच्ची और दादी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभी तक 124 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 98 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 18 पॉजिटिव आए हैं। एक सैंपल को रिजेक्ट किया गया है। अभी तक किसी भी पॉजिटिव केस को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। चंडीगढ़ के किसी पेशेंट की कोरोना से मौत नहीं हुई है, जो मौत हुई है वह पंजाब, हरियाणा व हिमाचल के पेशेंट की हुई है। सात पेशेंट के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। गांव फैदां से कोरोना के 40 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों को सेक्टर 47 के जंजघर में क्वारंटाइन किया हुआ है। पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम इनकी देखरेख कर रही है। पुलिस बाहर पहरा भी दे रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.