कोरोना को मात देकर घर लौटी DAV कॉलेज की छात्रा ने क्वारंटाइन पीरियड में किया सुसाइड
छात्रा दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ठीक होने के बाद छात्रा अपने घर मणिपुर लौटी।
चंडीगढ़, जेएनएन। लॉकडाउन में घर गई डीएवी कॉलेज-10 के सोशोलॉजी विभाग में मास्टर्स कर रही फोर्थ ईयर की छात्रा नाओरोइबम सरजू ने सुसाइड कर लिया है। हॉस्टल्स बंद होने के बाद सरजू घर गई थी। उसके बाद वह दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ठीक होने के बाद छात्रा अपने घर मणिपुर लौटी। जहां नियमों के मुताबिक उसे 14 दिन क्वारंटाइन रहने के निर्देश मिले।
इस समय अवधि में ही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। नाओरोइबम कॉलेज और विभाग की होनहार स्टूडेंट्स में से एक थी। छात्रा की मौत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने उसे मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार शर्मा ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी छात्रा को याद किया। वे कॉलेज में अन्य तीन मणिपुरी छात्राओं के साथ रहती थी। छात्रा केवल 21 वर्ष की थी और शैक्षणिक व कल्चरल गतिविधियों में हमेशा एक्टिव रहती थी।
------------------------
युवक पर जानलेवा हमले के मामले में 11 के खिलाफ केस
गांव संतेमाजरा में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई केवल कृष्ण ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि रविवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर गंडासी, कृपाण तथा लोहे की पाईपों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जैसे ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कमलदीप, गुरजंट तथा रंगीला समेत इनके सात-आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।