पीयू इंटर कॉलेज में पहले दिन छाए रहे डीएवी कॉलेज के एथलीट Chandigarh News
पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आयोजित 72वीं पीयू इंटर कॉलेज एनुअल एथलीट मीट का मंगलवार को आगाज हो गया।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आयोजित 72वीं पीयू इंटर कॉलेज एनुअल एथलीट मीट का मंगलवार को आगाज हो गया। मेंस शॉटपुट प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज-10 के अक्षय कुमार (15.84 मीटर) ने पहला स्थान, जीएनएन कॉलेज दोराहा के हरजोत सिंह (15.45 मीटर) ने दूसरा व डीएवी कॉलेज-10 के अमनदीप सिंह (15.10 मीटर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में केसीडब्ल्यू लुधियाना की अमनदीप कौर (11:75 सेकेंड) ने पहला स्थान हासिल किया। जीएनजीसी लुधियाना की विपिनजीत कौर (11:86 सेकेंड) ने दूसरा स्थान और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की दिव्यांशी (12:46 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
10 हजार मीटर वुमन की दौड़ के विजेता एथलीट
पीयू इंटर कॉलेज की 10 हजार मीटर की दौड़ में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की दिव्यांका चौधरी (37:44:02 सेकेंड) ने पहला स्थान हासिल है। रामगढि़या गर्ल्स कॉलेज लुधियाना की नेहा (37:55:62) ने दूसरा स्थान और डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की केएम ज्योति (38:07:36 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
800 मीटर वुमंस दौड़ प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी
प्रतियोगिता की 800 मीटर वुमंस दौड़ प्रतियोगिता में दशमेश गर्ल्स एजुकेशन कॉलेज बादल की सोनू रानी(3:06:82 सेकेंड) ने पहला स्थान हासिल किया। केनवे कॉलेज एजुकेशन अबोहर की रितु बाला (3:10:57) ने दूसरा और डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सविता (3:16:00 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शॉटपुट वुमंस एजुकेशन कॉलेज के विजेता खिलाड़ी वुमंस एजुकेशन कॉलेज की शॉटपुट प्रतियोगिता में बीसीएम कॉलेज एजुकेशन लुधियाना की गुनदीप कौर (6.98 मीटर) ने पहला स्थान हासिल किया। देव समाज एजुकेशन कॉलेज चंडीगढ़ की परनीता (6.76 मीटर) ने दूसरा और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ की अमरेंद्र कौर (6.63 मीटर) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
800 मीटर मेंस एजुकेशन कॉलेज के विजेता खिलाड़ी
एजुकेशन कॉलेज मेंस की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डीएवी एजुकेशन कॉलेज अबोहर के प्रदीप कुमार (2:18:39 सेकेंड) ने पहला स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज के विकास खिच्चर (2:21:43 सेकेंड) ने दूसरा स्थान हासिल किया। केनवे एजुकेशन कॉलेज अबोहर के रमन कुमार (2:23:21 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।