Rose Festival : राेज फेस्टिवल की तैयारियाें में खलल, दाे दिन पहले हुई बारिश से फूलों को पहुंचा नुकसान
Chandigarh Rose Festival वीरवार और शुक्रवार को चली तेज हवाओं और बरसात के कारण रोज गार्डन-16 के फूलों को नुकसान पहुंचा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। वीरवार और शुक्रवार को चली तेज हवाओं और बरसात के कारण रोज गार्डन-16 के फूलों को नुकसान पहुंचा है। इसकी वजह से कई क्यारियों से फूल झड़ गए हैं। इन क्यारियों में फिर से फूलों के बूटों को लगाया जा रहा है। इस फेस्टिवल काे लेकर शहर के युवाअाें के अलावा लाेगाें में भी उत्साह देखने काे मिल रहा है।इस बार पिछली बार से ज्यादा भीड़ हाेने की उम्मीद है।
28 फरवरी से शुरू होने वाले राेज फेस्टिवल के लिए यहां तैयारियों जोराें पर है। बागवानी विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर कृष्ण पाल ने कहा कि वीरवार और शुक्रवार को दो दिन मौसम खराब रहा। इसकी वजह से गार्डन में फूलों की पंखुड़ियां टूट गई। हम दोबारा से इन क्यारियाें को सजा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी तक रोज गार्डन-16 में हाेगा
इस बार हम फूड स्टाल सिनेपॉलिस मॉल के पीछे लगाएंगे जिसका रास्ता अंडरपास से होते हुए जाएगा। इसके अलावा रोज प्रिंस और प्रिंसेज, मिस्टर एंड मिस रोज और सीनियर वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी तक रोज गार्डन-16 में किया जा सकता है।
फेस्ट को लेकर लाेग भी उत्साहित
इस बार फेस्ट को लेकर लाेग भी ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि यह दूसरे फेस्ट से थोड़ा अलग होने वाला है। फेस्ट के लिए माली अपने ड्यूटी टाइम के अलावा एक या दो घंटे अतिरिक्त लगा रहे हैं। फेस्ट में कुल 158 किस्म के गुलाब प्रदर्शित किए जाएंगे। फेस्ट में गुलाब की नई किस्मों को शामिल करने का फैसला पिछले वर्ष ही लिया गया था। उम्मीद है कि इस बार रोज फेस्ट पिछले वर्ष से भी ज्यादा शानदार रहेगा।