सीपीआइ ने कामरेड लश्कर सिंह को चंडीगढ़ से बनाया उम्मीदवार, संगरूर से कामरेड जीत सिंह को उतारा
काम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (सीपीआइ) ने बुधवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की।
जासं, चंडीगढ़। काम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (सीपीआइ) ने बुधवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी चंडीगढ़ और पंजाब की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीपीआइ (एमएल) की ओर से चंडीगढ़ सीट से कामरेड लश्कर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं पंजाब के संगरूर से कामरेड जीत सिंह का नाम पार्टी उमीदवार के तौर पर घोषित किया गया है। सीपीआइ (एमएल) के सचिव कामरेड लश्कर सिंह ने बुधवार को बताया कि उनकी पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए चंडीगढ़ सहित पंजाब के संगरूर से चुनाव लडऩे का फैसला किया गया है।
भाजपा के खिलाफ सभी दलों की एकजुटता का आह्वान
लश्कर सिंह ने बताया कि अगर देश की सत्ता से भाजपा को हटाना है तो निश्चित रूप से सभी दलों को एकजुट होना होगा। मोदी और भगवा ताकतों द्वारा चुनावों के ऐन पूर्व चालाकी से आतंकवाद-विरोधी युद्धोन्माद और पाकिस्तान के प्रति नफरत का माहौल पैदा किया गया है। हालांकि बॉर्डर पर तनाव काम हो चुका है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से पता चलता है कि मोदी राज के खिलाफ जनअसंतोष बढ़ रहा है। विद्यार्थियों और नौजवानों के आंदोलन और लैंगिक असमानता के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष धीरे-धीरे गति पकड़ रहे हैं। लश्कर ङ्क्षसह ने बताया की सीपीआइ जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चुनाव लडऩे जा रही है।
तो चंडीगढ़ को सिंगल स्टेट कैपिटल घोषित किया जाएगा
उन्होंने अपने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि अगर उनका उम्मीदवार इस सीट से जीतता है तो चंडीगढ़ को सिंगल स्टेट कैपिटल घोषित किया जाएगा। चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न अंग है, जोकि पंजाब से छीन लिया गया। इसके अलावा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा मुख्य एजेंडा रहेगा।