पिंजौर में भी मिले COVID-19 Positive case, दो जमातियों में पुष्टि
Coronavirus COVID-19 का संक्रमण अब पिजौंंर तक भी फैल गया है। यहां से लगते दो गांवों में दो जमाती COVID-19 Positve मिले हैं।
पिंजौर [सौरव बत्रा]। Coronavirus COVID-19 का संक्रमण अब पिजौंंर तक भी फैल गया है। यहां से लगते दो गांवों में दो जमाती COVID-19 Positve मिले हैं। पंचकूला हेल्थ विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है दोनों राजस्थान में जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। उन्हें नाडा साहिब के पास आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
COVID-19 Positve गांव बक्शाीवाला व गांव बनोई खुदाबक्श के रहने वाले बताए जा रहेे हैं। इसका पता लगाया जा रहा है कि यह किस-किस के संपर्क में आए थे। कालका एसीपी रमेश गुलिया ने बताया कि उन्हेंं मामले का पता चला है। हमने इससे पहले ही हर गांव में पहरा लगवाया हुआ है।
पिंजौर क्षेत्र में कोरोना का यह पहला मामला है। मामले की जानकारी लोगों को जैसे ही लगी डर का माहौल पैदा हो गया। वहीं, थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि गत 31 मार्च को जिन 27 लोगों को नाडा साहिब ले जाया गया था, यह दोनों उन्हीं में से थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें