Chandigarh Lok Sabha Election 2019 : चंडीगढ़ में भी चला मोदी मैजिक, किरण खेर ने बंसल को फिर हराया
चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आखिर मोदी मैजिक काम कर ही गया। भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने शुरु से ही मतगणना में बढ़त बनानी शुरु कर दी है।
जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर आखिर मोदी मैजिक काम कर ही गया। इस सीट को किरण खेर से अधिक पीएम नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने 230967 वाेट लेकर पवन बंसल काे फिर मात दी है। बसंल काे केवल 184117 वाेटाें से ही संताेष करना पड़ा। अाप के हरमाेहन धवन काे 13767 जबकि बसपा के प्रवीण कुमार काे 7391 वाेट मिले। भाजपा की किरण खेर ने बंसल काे 46850 वोट से फिर हराकर विजय का परचम लहराया।चुनाव में 4321 मतदाताअाें ने नाेटा का विकल्प चुना है। हैरानी की बात यह है कि नतीजाें से पहले ही आप चंडीगढ़ के कन्वीनर प्रेम गर्ग ने हार मान ली है। साथ ही चंडीगढ़ में बारिश शुरु हाे गई है। इससे पहले एक घंटे तक ईवीएम में खराबी अाने से मतदान काे राेकना पड़ा था। भाजपा का जीत से पहले ही जश्न शुरु
चंडीगढ़ में जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
कांग्रेस के नेताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर मंदीप सिंह बराड़ से यह मांग की है कि जब ईवीएम मशीनें सील की गई थी उस समय एक पिंक स्लिप जारी की गई थी जिसमें मशीन की सभी डिटेल्स और सील लगी हुई थी उस लिप को पहले मशीन खोलने से पहले मैच किया जाए तब आगे काउंटिंग शुरू की जाए। हालांकि बाद में वाेटिंग शुरु हाे गई। सीसीईटी-26 में जारी मतगणना केंद्र पर करीब 10.10 मिनट पर काउंटिंग रोक दी गई। कांग्रेस नेता राजेश शर्मा ने काउंटिंग सेंटर से बाहर आकर जानकारी दी कि 23 ईवीएम के सील नंबर मैच नहीं हो रहे।कुछ देर बाद वोटों की गिनती फिर से शुरु कर दी गई।इस बीच शहर में जश्न शुरु हाे गया है।
वोटिंग में पिछड़ने के बाद बंसल मतदान केंद्र
बूथ का जायजा लेते पवन बंसल
कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल मतगणना के नतीजाें में पिछड़ने से परेशान दिखे। शुरुआती रुझान में ही कांग्रेस वोटों की गिनती में पिछड़ने लगी थी। कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल सुबह 9.50 बजे सीसीईटी-26 मतगणना केंद्र पर पहुंचे थे।
चंडीगढ़ सीट पर 36 उम्मीदवार मैदान में
हार की तरफ बढ़ने के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गहरी नीद में साे चुके है।
चंडीगढ़ सीट से वर्ष 2014 में किरण खेर का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 191362 वोट मिले थे। किरण ने पवन बंसल को 69642 वोटों से हराया था।इस सीट पर कुल 36 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
फ्लैग लगी गाड़ियों पर रोक
पाेलिंग बूथ में जाती भाजपा प्रत्याशी किरण खेर
मतगणना केंद्र पर आने जाने हर व्यक्ति गाड़ी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। फ्लैग लगी गाड़ियों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। फ्लैग उतारकर इन्हें अंदर भेजा जा रहा है। इसके अलावा अधिकारियों की गाड़ियों तक को रोककर पूरी तरह से चेक किया जा रहा है। पुलिस पार्टी के टीम किसी भी तरह की सिफारिश को मैं मानते हुए सीधे रोड से गाड़ियों को हटा रही है। बैरिकेड से होकर किसी को बी अंदर आना पड़ता है। सरकारी वाहनों को भी गहनता से जांच से गुजरना पड़ रहा है।
2014 लाेकसभा परिणाम
प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
किरण खेर भाजपा 1,91362 (69,642 वोटों से जीतीं)
पवन बंसल कांग्रेस 1,21720
गुल पनाग आप 1,08679
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप