Move to Jagran APP

पंजाब में बढ़ा कोरोना वायरस का खाैफ, चार नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 पॉजिटिव केस

पंजाब में कोरोना वायरस की दहशत बढ़ रही है। दो और मरीज में COVID-19 की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक 10 मरीजोें में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें आठ चंडीगढ़ व मोाहली में मिले।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 08:29 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 12:07 PM (IST)
पंजाब में बढ़ा कोरोना वायरस का खाैफ, चार नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 पॉजिटिव केस
पंजाब में बढ़ा कोरोना वायरस का खाैफ, चार नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 10 पॉजिटिव केस

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढऩे लगा है। राज्‍य में चार और मरीजों में कोराेना वायरस COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्‍य में COVID-19 पाॅजिटिव मरीजों की संख्‍या 10 हो गई है। शनिवार को चंडीगढ़ के पास मोहाली में दो लाेगों में व्‍यक्ति के COVID-19 से ग्रस्‍त पाए जाने की खबर है। इसमें एक महिला और एक पुरुष है। इसके अलावा हाेशियारपुर में एक व्‍यक्ति के कोरोना वायरस से ग्रस्‍त होने की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में भी शनिवार को एक व्‍यक्ति के COVID-19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई है। इससे पहले शुक्रवार को चंडीगढ़ और मोहाली में पांच मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। पंजाब में 42 संदिग्ध मरीज अब तक सामने आए हैं।

loksabha election banner

चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक COVID-19 के आठ मरीजों की पुष्टि हुई है। मोहाली में शनिवार को एक अधेड़ व्‍यक्ति कोरोना वायरस से ग्रस्‍त पाया गया। इसके बाद एक महिला को भी COVID-19 से संक्रमित पाए जाने की सूचना मिली है। यह महिला शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई मोहली के फेस तीन निवासी 69 साल की बुजुर्ग की बहन है। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ मंजीत सिंह ने की इसकी पुष्टि की है।  दूसरी ओर, बुधवार को COVID-19 वायरस से ग्रस्‍त पाई गई चंडीगढ़ के सेक्टर 21 की युवती की दोस्‍त के भी इस वायरस से संक्रमित होेने की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि शनिवार को आइ्र उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

चंडीगढ़ और मोहाली में आठ मरीजों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि, होशियारपुर में भी मिला पॉजिटिव केस

इससे पहले अमृतसर में काेरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती है। यह व्‍यक्ति होशियारपुर का रहनेवाला है। इसके अलावा नवांशहर में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके अलावा फगवाड़ा में एक 80 साल के बुजुर्ग की खांसी-जुकाम से मौत हो गई।

होशियारपुर में शनिवार को कोरोना वायरस से एक और बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि यह बुजुर्ग इटली से लौटे नवांशहर के उस मरीज के संपर्क में आया था जिसकी बीते बुधवार को मौत हुई थी। राज्‍य में पिछले तीन-चार दिनों से कोराेना के मामलों में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ व मोहाली में पांच मरीजों के कोराेना से सं‍क्रमित होने की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह भी एक मामले की पुष्टि की खबर है।

चंडीगढ़ में तीन दिन पहले काेरोना से संक्रमित पाई गई सेक्‍टर 21 की युवती की मां, भाई और नौकरानी के भी COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मोहाली की एक 69 साल की महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। अब शनिवार सुबह मोहाली के रहने वाले एक व्‍यक्ति को काेरोना से संक्रमित पाए जाने की खबर है। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले अमेरिका से लौटा था। इस तरह पंजाब में कोराेना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या आठ पर पहुंच गई है।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का पहला मामला बुधवार को सामने आया था। तीन दिन के अंदर चंडीगढ़ में अभी तक कुल पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेनसे लौटी 26 वर्षीय युवती में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उसे पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित इन पांचों लोगों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना वायरस की जांच होनी बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में चंडीगढ़ कोरोना वायरस के कई पॉजीटिव केस आ सकते हैं।

इंग्‍लैंड से लौटी युवती की मां, भाई और कुक में भी कोरोना वायरस की हुई पुष्टि

बीते रविवार को इंगलैंड से वापस चंडीगढ़ लौटी सेक्टर-21 की 23 वर्षीय युवती की मां, भाई और कुक में भी शुक्रवार को पीजीआइ चंडीगढ़ के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट ने कोरोना वायरस की पुष्टि की है। सेक्टर-21 की रहने वाली 23 वर्षीय संक्रमित युवती की 48 वर्षीय मां, 25 वर्षीय उसके भाई और घर में काम करने वाले 30 वर्षीय कुक में भी कोरोना वायरस की पीजीआइ ने शुक्रवार को पुष्टि की है।

पीजीआइ में शुक्रवार को काेरोना वायरस की 26 वर्षीय युवती हुई एडमिट

पीजीआइ में शुक्रवार को कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया है। यह 26 वर्षीय युवती 18 मार्च को लंदन (ब्रिटेन) से दिल्ली आई थी। यह 26 वर्षीय युवती 19 मार्च को कैब से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची। वह चंडीगढ़ में पीजीआइ में इलाज के लिए भर्ती हुई है। पीजीआइ में इस 26 वर्षीय युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीजीआइ ने इस 26 वर्षीय युवती में शुक्रवार देर शाम कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह युवती सेक्टर-19 डी की रहने वाली है।

युवती के संपर्क में आए तीन लोगों को किया होम क्वारेनटाइन

26 वर्षीय युवती के संपर्क में तीन लोग आए थे। जिन्हें चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट ने इन तीनों लोगों को होम क्वारेनटाइन यानी की घर में एकांतवास में अपनी निगरानी में रखा दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित 26 वर्षीय युवती के मां, पिता और भाई को होम क्वारेनटाइन किया गया है। जल्द ही इन तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

पहली संक्रमित युवती के पिता की रिपोर्ट नेगेटिव, ड्राइव के सैंपल दोबारा भेजे

पीजीआइ के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित पहली युवती के पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित युवती के पिता को अभी भी होम क्वारेंटाइन कर रखा गया है। इसके अलावा अमृतसर से चंडीगढ़ जिस कैब में युवती आई थी। उस कैब के ड्राइवर के सैंपल पीजीआइ ने दोबारा जांच के लिए भेजे हैं।

संदिग्‍ध मरीजों की संख्‍या 42 हुई, अमृतसर में सर्वाधिक दस, होशियारपुर में सात संदिग्ध केस

राज्‍य में COVID-19 के संदिग्ध केसों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अमृतसर में अब तक सर्वाधिक दस संदिग्‍ध मरीज मिले हैं। दोहा की फ्लाइट से अमृतसर पहुंचे चार यात्रियों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। श्री दरबार साहिब में चल रही थर्मल स्कैनिंग में भी चार संदिग्ध केस रिपोर्ट हुए। दो अन्य लोग दुबई से लौटे हैं। होशियारपुर व फतेहगढ़ साहिब में भी सात-सात केस सामने आए। इनमें गढ़शंकर की इंग्लैंड से लौटी 25 वर्षीय युवती भी शामिल है।

संगरूर में आनंदपुर साहिब में माथा टेककर लौटा दंपती व मलेशिया से लौटी मूनक इलाके की एक महिला सहित पांच लोगों को आइसोलेट किया गया। बरनाला में एक महिला सहित तीन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। रूपनगर में तीन, जालंधर में दो, जबकि तरनतारन में कतर से लौटे संदिग्ध युवक को निगरानी में रखा गया है। मोहाली में पॉजीटिव पाई गई महिला की बहन और भांजे को भी आइसोलेट कर दिया गया है। पठानकोट की दंपती को भी निगरानी में रखा गया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

---

बसों के परिचालन में थोड़ी राहत, 50 रूट चलते रहेंगे

उधर पंजाब कैबिनेट के मंत्री समूह ने सभी सरकारी, प्राइवेट बसें बंद करने के आदेश में थोड़ा बदलाव किया है। अब 50 रूटों पर पीआरटीसी, पनबस व पंजाब रोडवेज की बसें कुछ शर्तों के साथ चलती रहेंगी। सवारियों की संख्या क्षमता से आधी रहेगी।

--------

हवाई अड्डों पर लगातार स्क्रीनिंग

राज्य के हवाई अड्डों और अंतराष्ट्रीय सीमा से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। अमृतसर हवाई अड्डे पर 63149, मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7362, अमृतसर की अटारी चेक पोस्ट पर 7574, गुरदासपुर की डेरा बाबा नानक चेक पोस्ट पर 18188 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अमृतसर में 47 यात्री सरकारी निगरानी में हैं। इनमें से 43 यात्री पाकिस्तान से 4 ईरान से आए हैं। ये सभी 20 मार्च की सुबह अमृतसर पहुंचे। सभी की स्थिति स्थिर है। उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है।

--------

इंग्लैंड, सिंगापुर व दुबई से लौटे 677 भारतीयों को घरों में रहने के आदेश 

अमृतसर। सिंगापुर, दुबई सहित अन्य देशों में फंसे 677 भारतीयों को विदेश से भारत लाया गया है। एयरपोर्ट पर थर्मल चेकिंग में सामान्य पाए जाने पर 675 यात्रियों को तो घरों में भेज दिया, जबकि दो को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने की हिदायतें दी। बर्मिंघम से आने वाली फ्लाइट से 171, दुबई से 170, लंदन से 171 व ङ्क्षसगापुर से 165 भारतीयों को भारत लाया गया।

--- 

दुबई से आए दो लोगों की प्रशासन को भनक नहीं

मानसा में 18 व 19 मार्च को दो लोग दुबई से घर पहुंचे, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इनकी अब तक भनक नहीं लगी है। इन लोगों का बिना किसी जांच के घूमना जिला प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। दोनों शहर में लोगोंं से मिल रहे हैं। जिला एपिडोमोलोजिस्ट संतोष भारती ने कहा कि उन्हें 15 मार्च तक आए लोगों की ही लिस्ट मिली है।

---

22 एकड़ कॉलोनी को सील

बरनाला: बरनाला में संदिग्ध केस पाए जाने पर 22 एकड़ कॉलोनी को सील कर दिया गया है। महिला 22 एकड़ कॉलोनी की रहने वाली है। वह कॉलोनी में कई लोगों से मिलजुलती रही है। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और सेक्टर-69 के समूचे क्षेत्र को सील करके सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। पीडि़त महिला को मोहाली के फेज छह स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उसके परिजनों को घर में नजरबंद करके उनकी भी जांच शुरू कर दी गई है।

5 मार्च को इंग्‍लैंड से लौटे फगवाड़ा के 80 वर्षीय मोहन लाल की सर्दी-खांसी से मौत

फगवाड़ा में 80 साल के मोहनलाल की सर्दी और जुकाम के कारण मौत हो गई। वह 5 मार्च को इंग्लैंड से लौटे थे। इससे सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। उनकी 16 मार्च से सेहत खराब चल रही थी और शुगर बढ़ी हुई थी। खांसी व जुकाम भी था। इसके बाद उनके परिवार के लोगों और करीबियों को 14 दिन लिए क्वारंटाइन किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



यह भी पढ़ें: कोरोनो का खौफ: पंजाब में आधी रात से बसें ऑटो व टैक्सियों बंद, कलाइयों पर लग रही स्‍टैंप


यह भी पढ़ें: COVID-19 से पंजाब में पहली मौत, कैबिनेट ने लिए पांच बड़े फैसले, कल से सभी बसें-ऑटो बंद



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.