Move to Jagran APP

कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस के योद्धाओं को मिलेगा सम्मान, इनका हुआ चयन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 16 Apr 2020 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2020 11:47 AM (IST)
कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस के योद्धाओं को मिलेगा सम्मान, इनका हुआ चयन
कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस के योद्धाओं को मिलेगा सम्मान, इनका हुआ चयन

जेएनएन, चंडीगढ़। Coronavirus COVID-19 के खिलाफ जंग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंजाब पुलिस के 25 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इनका नाम 'डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑनर फॉर इग्जेम्पलरी सेवा टू सोसायटी ' के लिए चुना गया है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहल पर विभिन्न जिलों के पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों से मंगवाए गए।

loksabha election banner

पुलिस कर्मियों के नामों में से इस पुरस्कार के लिए 25 का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि एएसपी वत्सला गुप्ता को नकोदर कस्बे के गरीब और वंचित, झुग्गी झोपड़ी वालों तक पहुंच बनाने और रोपड़ के डीएसपी वरिन्दरजीत सिंह को वॉलंटियरों से मिलकर जरूरतमंदों को जरूरी वस्तुओं की सप्लाई यकीनी बनाने जैसे काम करने के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। ऐसे ही रोपड़ के एसआइ जतिन कपूर ने पंचायतों को अपने गांवों में स्वे'छा से लॉकडाउन के लिए प्रेरित किया। खरड़ (मोहाली) के एसएचओ भगवंत सिंह ने संदिग्ध कोरोना वायरस के मामलों की सक्रियता से जांच की।

इन्हें मिलेगा सम्मान

शहर                   नाम

मोगा                  रतन सिंह बराड़, एसपी हेडक्वार्टर

लुधियाना शहर    दीपक पारीक, एसपी

अमृतसर शहर    संदीप मलिक, एडीसीपी

जालंधर             जसवंत कौर, एडीसीपी

नकोदर              वत्सला गुप्ता, एएसपी

रोपड़                   वरिंदर जीत सिंह, डीएसपी

होशियारपुर          करतार सिंह, इंस्पेक्टर

पटियाला             सुखदेव सिंह, एसएचओ

बटाला                 दलजीत सिंह, इंस्पेक्टर

तरनतारन            गुरजीत सिंह, इंस्पेक्टर

खरड़                   भगवंत सिंह, इंस्पेक्टर

                          कुलदीप कौर, इंस्पेक्टर

पठानकोट            शोहरत मान, सब इंस्पेक्टर

रोपड़                    जतिन कपूर, सब इंस्पेक्टर

एसबीएस नगर       नीरज चौधरी, सब इंस्पेक्टर

फतेहगढ़ साहिब     शकुंत चौधरी, सब इंस्पेक्टर

लुधियाना ग्रामीण      गुरदीप सिंह, एएसआइ

खन्ना                    जगजीवन राम, एएसआइ

मानसा                  बलवंत सिंह, एएसआइ

मुक्तसर                 हरप्रीत सिंह, हेड कांस्टेबल

अमृतसर                सुखजिंदर कौर, हेड कांस्टेबल

संगरूर                   यादविंदर सिंह, कांस्टेबल

फिरोजपुर               जगजीत सिंह, कांस्टेबल

खन्ना                      शरनप्रीत कौर, कांस्टेबल

गुरदासपुर                हरदीप सिंह, कांस्टेबल

यह भी पढ़ें: मेरा दिल नहीं लग रहा, पत्नी को लाने जा रहा हूं, मुझे न रोका जाए..., युवक का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें: गेहूं खरीद के लिए कूपन की मारामारी, E-Pass के लिए Ola के साथ टाईअप 

यह भी पढ़ें: कोरोना की जंग में मुस्तैदी: महिला पुलिस खिला रही खाना, पुरुष जवान नाकों पर तैनात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.