कोरोना रिकवरी रेट में टॉप-5 राज्यों में चंडीगढ़ शामिल
देशभर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विशाल पाठक, चंडीगढ़ : देशभर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर भी है कि पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है। पूरे देश में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ टॉप-5 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश की सूची में शामिल है, जहां रिकवरी रेट बेहद अच्छा है। इस सूची में टॉप-5 राज्यों व यूटी में चंडीगढ़ को चौथा स्थान मिला है। यह रिसर्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि चंडीगढ़ में 77.8 प्रतिशत की दर से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिसर्च की मुताबिक रिकवरी रेट में पहले स्थान पर मेघालय, दूसरे पर राजस्थान, तीसरे पर त्रिपुरा, चौथे पर चंडीगढ़ और पांचवें पर मध्य प्रदेश है। पंजाब में कम रिकवरी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो रिसर्च जारी की गई है, उसके मुताबिक चंडीगढ़ से कम पंजाब में कोरोना रिकवरी रेट दर्ज किया गया है। जबकि हरियाणा इस सूची में अपनी जगह तक नहीं बना सका। पंजाब में 65.7 प्रतिशत की दर से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। कोरोना रिकवरी रेट पर जारी लिस्ट
राज्य व यूटी रिकवरी रेट प्रतिशत
मेघालय 89.1
राजस्थान 78.8
त्रिपुरा 78.6
चंडीगढ़ 77.8
मध्य प्रदेश 76.4
बिहार 75.6
अंडमान एंड निकोबार द्वीप 72.9
गुजरात 72.8
झारखंड 70.9
छत्तीसगढ़ 70.5
ओडिशा 69.5
उत्तराखंड 65.9
पंजाब 65.7
उत्तर प्रदेश 65.0
पश्चिम बंगाल 65.0 जिस प्रकार कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, उसी तरह अब कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है। कोरोना संक्रमित मरीज पहले 20 से 25 दिन में ठीक हो रहे थे। लेकिन अब डॉक्टरों और नर्सिग स्टाफ की बदौलत कोरोना संक्रमित मरीज सात से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं। जोकि लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।
-प्रो. जगतराम, डायरेक्टर, पीजीआइ, चंडीगढ़ लगातार केस बढ़ने के बावजूद भी शहर में अब एक्टिव केस बहुत कम हैं। यह सब डॉक्टरों, नर्सिग स्टाफ और अन्य हेल्थ वर्करों की बदौलत मुमकिन हुआ है। जोकि दिन रात कोरोना संक्रमित मरीजों का अपनी जान जोखिम में डालकर इलाज कर रहे हैं।
-डॉ. जी दीवान, डायरेक्टर, स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़