पंजाब में कोरोना से रिकवरी रेट 84 फीसद, अब बस 324 सक्रिय मरीज बचे
पंजाब में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 84 फीसद हो गई है। राज्य में अब कोरोना के 324 सक्रिय मरीज हैं।
चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। पंजाब में काेरोना मरीजों की रिकवरी तेजी से हो रही है और रिकवरी रेट में वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोन मरीजों की रिकवरी रेट 84 फीसद पहुंच गई है। राज्य में अब कोरोना के बस 324 एक्टिव मरीज हैं। दूसरी ओर, राज्य में 54 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 18 और मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2336 हो गई है। राज्य में 1967 ठीक हो चुके हैं।
मरीजों का रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 84 फीसद से ज्यादा है। सबसे ज्यादा 13 नए केस अमृतसर में आए। इसके अलावा, रूपनगर, लुधियाना और पठानकोट में आठ-आठ, होशियारपुर में छह, जालंधर में तीन, फाजिल्का व मोहाली में दो-दो और बठिंडा, तरनतारन, मोगा व फतेहगढ़ साहिब में एक-एक केस रिपोर्ट हुआ। स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की बात यह है कि अब बहुत से मामले ऐसे पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, जिनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल पा रहा।
----
कोरोना मीटर...
नए पॉजिटिव मामले- 54
सक्रिय केस- 324
अब तक ठीक हुए- 1967
कुल संक्रमित- 2336
अब तक मौतें- 45
अब तक लिए सैंपल- 84,497
------
पंजाब में अब तक की स्थिति
जिला- पॉजिटिव- मौत
अमृतसर- 387- 7
जालंधर- 250- 8
लुधियाना- 193- 8
तरनतारन- 167- 0
गुरदासपुर-148- 3
होशियारपुर- 121- 5
पटियाला- 120- 2
नवांशहर- 111- 1
मोहाली- 111- 3
संगरूर- 104- 0
रूपनगर- 72- 1
मुक्तसर- 67- 0
फरीदकोट- 63- 0
मोगा- 63- 0
पठानकोट- 60- 2
फतेहगढ़- 57- 0
बठिंडा- 49- 0
फाजिल्का- 46- 0
फिरोजपुर- 44- 1
मानसा- 43- 0
कपूरथला- 36- 3
बरनाला- 24-1
यह भी पढ़ें: Lock down 5.0: पंजाब ने लॉकडाउन चार सप्ताह बढ़ाया, 30 जून तक रहेगा लागू
यह भी पढ़ें: दादी से मिलने मालगाड़ी से चला गया किशोर, दो माह तक लखनऊ में भटकता रहा, डीसी ने पहुंचाया
यह भी पढ़ें: कामगारों की छटपटाहट: भ्राजी, तुस्सी घर लौट आओ...बाबूजी हमहू चाहित है, कौनो व्यवस्था करावा
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें