Move to Jagran APP

PGI में कोेरोना मरीज ने दम तोड़ा, पंजाब-चंडीगढ़ में महामारी से मारे गए लोगों की संख्‍या चार हुई

चंडीगढ़ पीजीआइ में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। यह व्‍यक्ति चंडीगढ़ से सटे नया गांव का रहनेवाला था। पंजाब एवं चंडीगढ़ में काेरोना से मरने वालों की संख्‍या चार हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 03:01 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 08:05 AM (IST)
PGI में कोेरोना मरीज ने दम तोड़ा, पंजाब-चंडीगढ़ में महामारी से मारे गए लोगों की संख्‍या चार हुई
PGI में कोेरोना मरीज ने दम तोड़ा, पंजाब-चंडीगढ़ में महामारी से मारे गए लोगों की संख्‍या चार हुई

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब और चंडीगढ़ में काेरोना का कहर बढ़ता दिख रहा है। चंडीगढ़ में मंगलवार को कोराना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। यह व्‍यक्ति पंजाब के मोहाली जिले के नया गांव का रहनेवाला था। नया गांव चंडीगढ़ से सटा हुआ है। उसने चंडीगढ़ पीजीआइ में दम तोड़ा। इस तरह इस तरह पंजाब एवं चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या चार हो गई है। ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में काेरोना से यह पहली मौत है।

loksabha election banner

इसके साथ ही चंडीगढ़ में दो नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें एक नया गांव में उस मरीज के संपर्क में था, जिसकी आज ही मौत हो गई। दूसरा मरीज कनाडा से आए व्‍यक्ति के संपर्क में था।

मोहाली के नया गांव का रहने वाला था 63 साल का बुजुर्ग मरीज, चंडीगढ़ में दो नए पाजिटिव मरीज मिले

अब तक कोरोना से संक्रमित 56मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 41 मरीज पंजाब और 15 चंडीगढ़ में मिले हैं। इससे पहले पंजाब में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। एक मरीज की नवांशहर में मौत हुई थी। इसके बाद अमृतसर के गुरु नानकदेव अस्‍पताल में भर्ती होशियारपुर के एक मरीज ने दमा तोड दिया। इसक बाद सोमवार को पटियाला के अस्‍पताल में भर्ती लुधियाना की मौत हो गई। उसकी मौत केबाद जांच में उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

चंडीगढ़ से सटे नया गांव में सोमवार को 63 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला था। उसे चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नया गांव पंजाब के मोहाली जिले में पड़ता है। ट्राइसिटी में अभी तक कोरोना की वजह से यह पहली मौत है। चंडीगढ़ में अब तक कोरोना वायरस COVID-19 के13 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। दूसरी ओर, अधिकारियों की टीम अभी है पता लगाने में जुटी है कि आखिर उक्त व्यक्ति को यह संक्रमण कैसे हुआ। इस व्‍यक्ति के कोराेना वायरस COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोमवार को ही नयागांव और आसपास के पूरे एरिया को सील कर दिया गया था।

पंजाब-चंडीगढ़ में अब तक की स्थिति

                                पॉजिटिव केस -          मौत

चंडीगढ़-                        15-                       00

नवांशहर -                    19 -                        01

मोहाली -                      07-                         01

होशियारपुर -                 06-                        01

जालंधर -                      05-                        00

अमृतसर -                    01-                         00

लुधियाना-                    02-                         01

पटियाला-                     01-                          00

------------------------------------------------------------

कुल                            54-                               04


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.