Move to Jagran APP

कोरोना इफेक्ट : होली पर चंडीगढ़ क्लब का कार्यक्रम रद

कार्यक्रम चंडीगढ़ क्लब में होता है लेकिन इस बार यहां पर यह कार्यक्रम नहीं होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 08:19 PM (IST)
कोरोना इफेक्ट : होली पर चंडीगढ़ क्लब का कार्यक्रम रद
कोरोना इफेक्ट : होली पर चंडीगढ़ क्लब का कार्यक्रम रद

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : ट्राईसिटी का सबसे बड़ा होली का कार्यक्रम चंडीगढ़ क्लब में होता है लेकिन इस बार यहां पर यह कार्यक्रम नहीं होगा। जबकि चंडीगढ़ क्लब की ओर से पंजाबी गायब गुरनाम भुल्लर की बुकिग की हुई थी। जिन्हें क्लब की ओर से एडवांस बुकिग भी दी हुई थी। लेकिन कोरोना वायरस के कारण क्लब ने पहली बार होली पर यह कार्यक्रम खारिज कर दिया है। पिछले कई वर्षो में हर होली पर लोग यहां पर पंजाबी गानों पर डांस करके खूब रंग जमाते हैं। क्लब में ट्राईसिटी के लोग अपने परिवार के साथ भाग लेते हैं। यहां पर बाकायदा डीजे की भी व्यवस्था होती है। हर होली पर 20 हजार से ज्यादा लोग चंडीगढ़ क्लब में मनोरंजन करने के लिए आते हैं। क्लब के ही कुल आठ हजार सदस्य हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। चंडीगढ़ क्लब में कार्यक्रम न होने से पुलिस को भी राहत है क्योंकि क्लब के बाहर पुलिस को कड़ी सुरक्षा देनी पड़ती थी। कई लोग ऐसे हैं जोकि कई साल से होली पर ही इकट्ठे होकर क्लब में जश्न मनाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस से उनका जश्न फीका कर दिया है। प्रशासक की अपील : भीड़भाड़ से बचें

loksabha election banner

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहरवासियों को कोरोना वायरस फैलने के कारण इस बार होली पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज रखने की अपील की है। जिस कारण चंडीगढ़ क्लब में होली का आयोजन न मनने से लोग अपने घरों पर ही होली मनाएंगे। इसके साथ ही शहर की कई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपने अपने एरिया में होली के कार्यक्रम खारिज कर दिए हैं। जहां पर लोग आपस में इकट्ठे होकर एक-दूसरे को रंग लगाने के अलावा खानपान की भी व्यवस्था करते थे। भुल्लर को वैसाखी पर बुलाएंगे : संदीप

चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष संदीप साहनी के कहा कि कोरोना वायरस के चलते प्रशासन ने हाल ही में एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन वीपी सिंह बदनौर ने भी शहरवासियों को होली पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से मना किया है। इसी कारण कार्यक्रम रद कर दिया गया है। जो पंजाबी सिगर गुरनाम भुल्लर होली के लिए बुक किए गए थे उन्हें अब वैसाखी पर बुलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.